Aaj Ka Rashifal 20 June 2024: इन राशियों को व्यापार में होगा लाभ, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल"/>

Aaj Ka Rashifal 20 June 2024: इन राशियों को व्यापार में होगा लाभ, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल

HIGHLIGHTS

  1. मेष राशि के व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है।
  2. कन्या राशिवालों को नए कार्य का दायित्व मिल सकता है।
  3. धनु राशि के जातकों का दिन आज तकलीफों में बीतेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 20 June 2024: पंडित हर्षित शर्मा जी के अनुसार, 20 जून (गुरुवार) का दिन सभी राशियों के जीवन में अच्छा नहीं रहेगा। राशिफल के अनुसार, कुछ राशिवालों के व्यापार में हानि को सकती है। वहीं, कुछ राशि के जातकों को दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

 
 

मेष राशि

 

आज का दिन परेशानियों में बीतेगा। किसी काम को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। बिजनस पार्टनर से अलर्ट रहें। कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

 

वृषभ राशि

 

व्यापार में लाभ के योग आज बनेंगे। कोई साझेदारी होने से बिजनेस में फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पैतृक संपत्ति मिल सकती है।

 

 

मिथुन राशि

 

आज संभल कर रहें। शत्रु षड्यंत्र की कोशिश कर सकते हैं। ऑफिस में अधिकारी वर्ग से बेवजह का विवाद हो सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है।

 

 

कर्क राशि

 

किसी बड़े काम की प्लानिंग बना सकते हैं। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी और दुश्मन परास्त होंगे। परिवारिक विवाद खत्म होगा।

 

सिंह राशि

 

आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्ग से विरोध का सामना करना पड़ सतता है। माता-पिता और जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। आज के दिन संतोष बनाए रखें।

 

 

कन्या राशि

 

किसी काम का दायित्व मिल सकता है। हालांकि शत्रु काम को बिगाड़ने का प्रयत्न करेंगे। कार्यक्षेत्र में बड़ा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के स्त्रोत बनेंगे।

 

तुला राशि

 

किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन है। व्यापार में आर्थिक मदद परिजनों से प्राप्त होगी। रुका हुआ काम फिर से आरंभ होगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

 

 

वृश्चिक राशि

 

किसी नए काम की नींव रखी जा सकती है। कोई बड़ा ऑफर कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। कई दिनों से चली आ रही आर्थिक संकट से छुटकारा मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।

 

धनु राशि

 

आज का दिन तकलीफों से भरा रहेगा। पार्टनर के साथ मतभेद बढ़ सकता है। पारिवारिक तौर पर परेशानी भरा दिन बीतेगा। व्यापार को लेकर कोई बड़ा निर्णय न लें। अपनी निजी बातें किसी से साझा न करें।

 

 

मकर राशि

 

आज का दिन उत्तम रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी बड़ी प्रॉपर्टी की डील फाइनल हो सकती है, जो भविष्य के लिए लाभकारी रहेगी। परिवार में सामंजस्य की कमी रहेगी। किसी के साथ मजाक ना करें तो बेहतर होगा।

 

कुंभ राशि

 

किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। जिस कार्य के लिए जा रहे हैं। उसमें अड़चनों का सामना भी करना पड़ सकता है। पुराना विवादों का निपटारा होगा।

 

 

मीन राशि

 

आज का दिन अत्यावश्यक रहेगा। कोई विवाद सुझलाने में कामयाबी हासिल होगी। भविष्य के लिए कोई बड़ी पूंजी जमा कर सकते हैं। आज किसी को पैसे उधार ने दें। पार्टनर के घरवालों की चुगली करना भारी पड़ सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button