CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान"/>

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान

HIGHLIGHTS

  1. आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल
  2. धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान
  3. अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। हल्की राहत के बाद अब वापस से गर्मी की शुरूआत होने वाली है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दक्षिणी हवा का प्रभाव कम होने और पश्चिमी हवा के प्रभाव बढ़ने के कारण प्रदेश में एक अप्रैल को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है, जबकि न्यूनतम तापमान में मामले गिरावट हो सकती है। इसी कड़ी में रायपुर में सोमवार को मौसम आंशिक मेघमय रहने के आसार हैं और तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

वहीं, प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि अगले 24 घंटे में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में क्रमिक वृद्धि होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।रविवार को राजधानी में दिनभर बादलों की आंख मिचौली जारी रही और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। हालांकि देर शाम तेज हवाओं ने तपिश से कुछ हद तक राहत पहुंचाई है। वहीं, प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा व अंधड़ के आसार भी बने।

अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा

मौसम विभाग के औसत आंकड़ों के हिसाब से अधिकतम तापमान कहीं कम और कहीं ज्यादा है। राजनांदगांव में यह औसत से आठ डिग्री, पेंड्रा रोड में दो डिग्री, अंबिकापुर व जगदलपुर में तापमान एक-एक डिग्री अधिक रहा। वहीं, दुर्ग और रायपुर में यह औसत के बराबर रहा। जबकि बिलासपुर में अधिकतम तापमान एक डिग्री कम रहा।

न्यूनतम तापमान सभी जगह ज्यादा

इसके अलावा न्यूनतम तापमान प्रदेश के सभी हिस्सों में औसत से ज्यादा है। आंकड़ों के अनुसार राजनांदगांव में छह डिग्री, रायपुर में पांच डिग्री, जगदलपुर व दुर्ग में तीन डिग्री, बिलासपुर में दो डिग्री और पेंड्रा राेड व अंबिकापुर में यह सामान्य औसत से एक डिग्री ज्यादा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button