Sidhu Moose Wala की मां ने 58 साल की उम्र में दिया बेटे को जन्म, पिता बलकौर सिंह ने शेयर की तस्वीर"/>

Sidhu Moose Wala की मां ने 58 साल की उम्र में दिया बेटे को जन्म, पिता बलकौर सिंह ने शेयर की तस्वीर

HIGHLIGHTS

  1. हाल ही में उन्होंने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है।
  2. बलकौर सिंह एक बार फिर पिता बन गए हैं।
  3. सिद्धू अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Sidhu Moose Wala Mother: दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां को लेकर पिछले काफी दिनों से खबरें आ रही थीं। दरअसल, सिंगर की मां 58 साल की उम्र में प्रेग्नेंट थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। सिद्धू के पिता ने इन खबरों पर अभी तक कोई रिएक्ट नहीं किया था। अब हाल ही में उन्होंने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह एक बार फिर पिता बन गए हैं। उन्होंने अपने नवजात बेटे के साथ फोटो शेयर करते हुए फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है।

बेटे के साथ शेयर की तस्वीर

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने रविवार की सुबह जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि वे एक बेटे के पिता बन गए हैं। बलकौर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे एक बच्चे को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “शुभदीप को चाहने वाले लाखों करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से, अनंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार का आभारी हूं। बता दें कि साल 2022 में मनसा जिले के शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button