इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं हरियाणा के ये ‘छोरे’, एक से बढ़कर एक फिल्मों से जीता फैंस का दिल"/>

इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं हरियाणा के ये ‘छोरे’, एक से बढ़कर एक फिल्मों से जीता फैंस का दिल

HIGHLIGHTS

  1. हरियाणा इस समय चर्चा में बना हुआ है।
  2. आज हरियाणा के छोरे और छोरियां हर मामले में आगे हैं।
  3. हरियाणा को हमेशा अपने खेल, वीरता और कला के लिए जाना जाता रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bollywood Stars Of Haryana: हरियाणा की राजनीति इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। दिल्ली से सटे हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के कुछ घंटे बाद बीजेपी राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ली। राजनीति में इस बदलाव के कारण हरियाणा इस समय चर्चा में बना हुआ है। हरियाणा को हमेशा अपने खेल, वीरता और कला के लिए जाना जाता रहा है। आज हरियाणा के छोरे और छोरियां हर मामले में आगे हैं। हरियाणा का हुनर बॉलीवुड में भी खूब देखने को मिला है। ऐसे कई बॉलीवुड स्टार्स हरियाणा के हैं, जो इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं।

रणदीप हुड्डा

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर रणदीप हुड्डा हरियाणा के रोहतक से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता रणबीर सिंह हुड्डा रोहतक में सर्जन हैं। रणदीप ने अपना बचपन वहीं गुजारा है। रणदीप अक्सर अपने परिवार से मिलने रोहतक जाते हैं।

जयदीप अहलावत

शानदार फिल्में देकर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले जयदीप अहलावत हरियाणा से हैं। वे भी रोहतक जिले के खरकारा गांव के रहने वाले हैं। सालों पहले जयदीप मुंबई आए और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

राजकुमार राव

राजकुमार राव भी हरियाणा के गुरुग्राम से ताल्लुक रखते हैं। एक्टर ने अपनी पढ़ाई भी गुरुग्राम से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। आज वे मुंबई में हैं और अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रहे हैं।

सुनील ग्रोवर

टीवी के मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी हरियाणा से हैं। सुनील का जन्म हरियाणा के सिरसा जिले में हुआ था। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से सुनील को काफी फेम मिली।

सोनू निगम

बॉलीवुड के शानदार सिंगर सोनू निगम भी हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि सोनू ने अपना आधा बचपन फरीदाबाद में ही बिताया है। 19 साल की उम्र में वे मुंबई आ गए थे और यहां से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की।

यशपाल शर्मा

बॉलीवुड की कई फिल्मों में यशपाल शर्मा ने विलेन का किरदार निभाया है। वे भी हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई हिसार से पूरी करने के बाद दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एक्टिंग सीखी। इसके बाद वे मुंबई में आ बसे।

राजेंद्र गुप्ता

राजेंद्र गुप्ता इंडस्ट्री से शानदार कलाकारों में से एक है। वे एक कलाकार, थिएटर आर्टिस्ट और टीवी एक्टर हैं। उनका जन्म हरियाणा के पानीपत में हुआ था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button