Raipur Weather: उमस भरी गर्मी ने रायपुरवासियों को किया परेशान, 33 डिग्री के पार पहुंचा पारा, आज आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल"/>

Raipur Weather: उमस भरी गर्मी ने रायपुरवासियों को किया परेशान, 33 डिग्री के पार पहुंचा पारा, आज आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

रायपुर: Raipur ka Mausam बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब राजधानी रायपुर में गर्मी का अहसास होने लगा है। दोपहर की धूप चुभने लगी है। दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। राजधानी का ही तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। सोमवार को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह में कुहासा रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी भी आ रही है। इसके साथ ही एक पश्चिम विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 30 डिग्री उत्तर और 55 डिग्री पूर्व में स्थित है। इसके कारण रायपुर में कल सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बता दें कि राजधानी सहित प्रदेशभर में अधिकतम तापमान औसत से कहीं ज्यादा है। आंकड़ों के अनुसार राजनांदगांव में सर्वाधिक छह डिग्री सेल्सियस, दुर्ग, अंबिकापुर व बिलासपुर में दो डिग्री सेल्सियस, जबकि पेंड्रा रोड और रायपुर में यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इसके अलावा जगदलपुर में अधिकतम तापमान औसत के बराबर ही चल रहा है।

सजने लगा गमछे और टोपी का बाजार

गर्मी की आहट के बाद अब शहर में चश्मे, गमछे और टोपी का बाजार सजने लगा है। पचपेड़ी नाका, पंडरी, जीईरोड सहित कई इलाकों में दुकानें लग गई है। वहीं लस्सी, छाछ, आइसक्रीम सहित अन्य ठंडे पेय पदार्थों की भी मांग बढ़ने लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button