Priyanka Chopra और निक जोनस ने छोड़ा अपना लॉस एंजिल्स वाला हाउस, गिरवी रखा आलीशान घर"/>

Priyanka Chopra और निक जोनस ने छोड़ा अपना लॉस एंजिल्स वाला हाउस, गिरवी रखा आलीशान घर

HIGHLIGHTS

  1. प्रियंका ने अपनी बेटी और पति के साथ इस घर को खाली कर दिया है।
  2. सुरक्षा को देखते हुए प्रियंका ने इस घर को छोड़ने का फैसला लिया।
  3. प्रियंका और निक ने प्राॅपर्टी ब्रोकर के खिलाफ मुकदमा दायर किया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Priyanka Chopra Los Angeles House: बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वालीं प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ ही जाती हैं। हाॅलीवुड स्टार निक जोनस के साथ शादी के बाद वे कैलिफोर्निया के लाॅस एंजिल्स में शिफ्ट हो गई थीं। वहीं, अब प्रियंका के इस घर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने अपनी फैमिली के साथ इस घर को खाली कर दिया है। साथ ही इस घर को गिरवी रखा गया है। आइए, जानते हैं कि ऐसा करने के पीछे क्या कारण है।

इस वजह से प्रियंका ने छोड़ा आलीशान घर

साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मिलकर लाॅस एंजिल्स में एक आलीशान घर को 20 मिलियन डाॅलर की कीमत पर खरीदा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब प्रियंका ने अपनी बेटी और पति के साथ इस घर को खाली कर दिया है।

naidunia_image

पानी की सप्लाई में दिक्कत होने के कारण उनके इस घर में फफूंदी आने लगी थी। इसके कारण जगह-जगह सीलन की समस्या हो रही थी। सुरक्षा को देखते हुए प्रियंका ने इस घर को छोड़ने का फैसला लिया और दूसरी जगह शिफ्ट हो गईं। इससे पहले भी प्रियंका और निक ने प्राॅपर्टी ब्रोकर के खिलाफ मुकदमा दायर किया था।

naidunia_image

अब तक खर्च कर चुके हैं इतने करोड़

कपल ने अपनी तरफ से खर्च की गई धनराशि को मुआवजे के तौर पर वापस करने की मांग की थी। इस घर की मरम्मत में अब तक कपल के 1.5 मिलियन से लेकर 2.5 मिलियन डाॅलर तक खर्च कर दिए हैं। भारतीय रुपये के अनुसार, यह करीब 13 से 20 करोड़ रुपये हुए।

naidunia_image

वहीं, एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि प्रियंका और निक ने इस आलीशान घर को गिरवी रखा है। कपल मौजूदा समय में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। इस घर के लिए उन्हें हर साल 100,000 अमेरिकी डाॅलर किराए के तौर पर देने पड़ते थे। वे अब इसे जारी रखने में समर्थ नहीं हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button