Bigg Boss 17: अंकिता से शादी के लिए राजी नहीं था विक्की का परिवार, बिग बाॅस के घर में हुआ खुलासा"/>

Bigg Boss 17: अंकिता से शादी के लिए राजी नहीं था विक्की का परिवार, बिग बाॅस के घर में हुआ खुलासा

HIGHLIGHTS

  1. विक्की जैन की मां रंजना जैन ने खूब सुर्खियां बटोरी है।
  2. शो में एंट्री लेकर उन्होंने घरवालों के साथ खूब मस्ती की।
  3. रंजना जैन ने बताया कि उनका परिवार दोनों की शादी के खिलाफ था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 धीरे-धीरे अपने फिनाले की ओर पहुंच रहा है। जनवरी के आखिर में बिग बॉस 17 को अपना विनर मिल जाएगा। वहीं, हर बार की तरह इस बार भी घरवालों को अपने परिवार से मिलने का मौका मिला है। विक्की और अंकिता के साथ ही विक्की जैन की मां रंजना जैन ने खूब सुर्खियां बटोरी है। शो में एंट्री लेकर उन्होंने घरवालों के साथ खूब मस्ती की। इतना ही नहीं, उन्होंने कई घरवालों की टांग खिंचाई भी की। अब बिग बाॅस के घर से बाहर आने के बाद विक्की जैन की मां ने अपने बेटे और बहू के रिश्ते को लेकर बात की।

विक्की-अंकिता के शादी के खिलाफ था परिवार

विक्की जैन की मां रंजना जैन ने बातचीत में कहा कि उनका परिवार दोनों की शादी के खिलाफ था। दरअसल, उनसे अंकिता के उस बयान के बारे में बात की गई, जिसमें वो विक्की से जल्दी शादी के करने के फैसले पर पछता रही हैं। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “देखो अंकिता से शादी विक्की ने ही की है। हम लोग तो कोई सपोर्ट में नहीं थे। विक्की ने की है, अब निभाएगा भी वही, हम लोगों को कुछ लेना देना नहीं है। इतना सब देख रहे हैं, लेकिन हम लोग उसको एक बार भी कुछ नहीं कह रहे हैं। वो आएगा वो अपना रिश्ता सुधारेगा। बिगाड़े उसी ने है तो सुधरेगा वही। हमें विश्वास है कि विक्की सब कुछ कर लेगा। वो ऐसा लड़का है।”

अंकिता ने मारी थी विक्की को चप्पल

इसके बाद विक्की जैन की मां ने अंकिता लोखंडे के अपने पति पर चप्पल फेंकने वाली हरकत पर भी रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, “ऐसी मस्ती अच्छी नहीं लगती, मारने की। पति को चप्पल मार दो, तकिया मार दो, फेक दो उसे, ये क्या बात है। हमने तो अंकिता से कहा कि बेटा अच्छा नहीं लग रहा है। बहुत ज्यादा अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही हो। अब जितने दिन बचे हैं लड़ना-झगड़ना नहीं है। पहले रिश्ता देखो फिर गेम देखो।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button