CG Politics: मोहम्‍मद अकबर ने कवर्धा में बाहरी लोगों को बसाया, भाजपा नेता ने पूर्व मंत्री पर लगाया ये गंभीर आरोप"/>

CG Politics: मोहम्‍मद अकबर ने कवर्धा में बाहरी लोगों को बसाया, भाजपा नेता ने पूर्व मंत्री पर लगाया ये गंभीर आरोप

रायपुर (राज्य ब्यूरो)। Chhattisgarh Politics: कवर्धा के भाजपा-भाजयुमो नेताओं व पंचायत प्रतिनिधियों ने पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर पर जिले में बड़ी संख्या में बाहरी लोग को बसाने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, नेताओं का आरोप है कि वर्ग विशेष के लोगों को चुन-चुनकर स्वैच्छिक सहायता राशि दी गई है।

शुक्रवार को प्रेस क्लब भवन में कबीरधाम जिला उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य परदेशी पटेल, लोहारा के जनपद सदस्य रवि राजपूत, पूर्व सरपंच खिलेश्वर साहू (नवघटा) व भुवन छेदावी (बचेडी) और बचेड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण कुम्भकार ने पत्रकार वार्ता की। नेताओं ने कहा कि पूर्व मंत्री अकबर ने कवर्धा में बाहरी और वर्ग विशेष के एक भी व्यक्ति को बसाए जाने के आरोप साबित करने की चुनौती दी है। इस चुनौती को भाजपा तथ्य के साथ स्वीकार करती है।
 

नेताओं ने दावा किया कि ग्राम पंचायत बचेडी, विकासखंड सहसपुर-लोहारा की मतदाता सूची में अज्ञात बाहरी लोग मोहम्मद जहीर, रशीद चौहान, हाजीबुल्ला खान, तय्यब खान, अब्दुल सलाम के नाम को ग्राम पंचायत व बीएलओ के प्रस्ताव के विपरीत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में जोड़ा गया है। उपरोक्त सभी ग्राम पंचायत के निवासी नहीं हैं और न ही इन्हें गांव में कभी देखा गया है।

ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पास कर उपरोक्त नामों की जांच की मांग की गई है। तत्कालीन मंत्री अकबर ने मार्च-2022 में 286 लोगों को स्वेच्छानुदान की राशि दी, जिसमें वर्ग विशेष के लोगों को प्राथमिकता दी गई। तीन अक्टूबर 2021 को कवर्धा में धर्म विशेष लोगों द्वारा भगवा ध्वज का अपमान किया गया। पैरों से रौंदा गया, विरोध करने वाले नौजवान दुर्गेश देवांगन को 40-50 की संख्या में एक वर्ग विशेष द्वारा जानलेवा हमला किया गया।

घटना की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्राम भिंभौरी में हनुमान जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई थी, जिस पर विशेष समुदाय द्वारा पथराव किया गया। इसके दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। तत्कालीन दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने दुर्ग में चोरी एवं अवैध कामों में लिप्त बांग्लादेशी निवासियों को फर्जी पासपोर्ट के साथ पकड़ा था। तब दुर्ग जिले के तत्कालीन प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर थे।

निरीक्षण दल के ऊपर किया गया था जानलेवा हमला

भाजपा-भाजयुमो नेताओं व पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि नगरपालिका वार्ड-1, ग्राम पंचायल पोडी, बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम रघुपारा, नगर पंचायत सहसपुर-लोहारा में बाहर से आकर लोग निवासरत हैं। अटल आवास घुघरी मार्ग में नगरपालिका कवर्धा के तत्कालीन राजस्व निरीक्षक वानखेड़े ने वर्ष-2020 में निरीक्षण किया था। जांच में बाहर से आए दर्जनों की संख्या में वर्ग विशेष के द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया था।

अवैध कब्जा छोड़ने की चेतावनी देने पर निरीक्षण दल के ऊपर जानलेवा हमला किया गया था। घुघरी मार्ग कवर्धा अटल आवास का नगरपालिका के राजस्व निरीक्षक टीम ने 29 नवंबर 2023 को निरीक्षण किया गया था। जांच में बाहर से आए दर्जनों वर्ग विशेष का कब्जा है। इधर, भाजपा नेताओं के आरोपों पर मो. अकबर से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button