SA Vs AUS LIVE: द. अफ्रीका ने टॉस जीता, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला"/>

SA Vs AUS LIVE: द. अफ्रीका ने टॉस जीता, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला

एजेंसी, कोलकाता (SA vs AUS 2nd Semi Final)। विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला कोलकाता के एतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

SA Vs AUS: Semi Final Playing XI

ऑस्ट्रेलिया: 1. ट्रेविस हेड, 2. डेविड वार्नर, 3. मिशेल मार्श, 4. स्टीव स्मिथ, 5. मार्नस लाबुशेन, 6. जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), 7. ग्लेन मैक्सवेल, 8. पैट कमिंस (कप्तान), 9. मिशेल स्टार्क, 10. एडम जम्पा, 11. जोश हेजलवुड

दक्षिण अफ्रीका: 1. क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), 2. तेम्बा बावुमा (कप्तान), 3. रासी वान डेर डुसेन, 4. एडेन मार्कराम, 5. हेनरिक क्लासेन, 6. डेविड मिलर, 7. मार्को जानसन, 8. केशव महाराज, 9. गेराल्ड कोएट्जी, 10. कगिसो रबाडा , 11. तबरेज शम्सी

साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट में शुरुआत से ही चैंपियन वाला खेल दिखाया है। वहीं, खुद को चैंपियन के रूप में पेश किया है। वहीं, पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया नॉकआउट में कैसा खेल दिखाती है, यह जग जाहिर है।

इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज संकटमोचक रहे हैं। गेंदबाजी में एडम जम्पा को छोड़कर कोई भी खास कमाल नहीं दिखा पाया है। ऐसे में अगर कंगारू बॉलर्स अपनी लाइन और लेंथ पर काम नहीं कर पाए तो फिर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रनों की बारिश करने से पीछे नहीं रहेंगे।

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड (South Africa Vs Australia Head To Head)

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का वनडे में अब तक 105 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। टीम ने 55 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि कंगारू को 50 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, वनडे विश्व कप में दोनों टीमों की भिड़त 7 बार हुई है। जिसमें साउथ अफ्रीका ने 3 और ऑस्ट्रेलिया को 3 मैचों में जीत हाथ लगी है। एक मुकाबला 1999 में टाई रहा था।

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पिच रिपोर्ट (South Africa Vs Australia Pitch Report)

विश्व कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यहां बल्लेबाजों को मदद मिलती है। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच इस मैदान में आखिरी मुकाबला हुआ था। जहां इंग्लिश टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 337 रन बनाए थे। प्रोटियाज ने ईडन गार्डन्स में 6 मैच खेले हैं। उनकी जीत का रिकॉर्ड 3 है। दो मैच में हार और एक मुकाबला रद्द हो गया था। वहीं, कंगारू ने इस मैदान में 3 मैच खेले हैं। उनका रिकॉर्ड 2-1 का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button