LIVE Delhi Liquor Policy Case: क्या पूरी आम आदमी पार्टी बनेगी शराब नीति कांड में आरोपी, SC में अहम सुनवाई जारी

LIVE Delhi Liquor Policy Case: यदि पूरी आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाया जाता है तो ऐसा देश के इतिहास में पहली बार होगा। इससे आम आदमी पार्टी के राजनीतिक भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगेंगे।

HIGHLIGHTS

  1. दिल्ली आबकारी घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग में कार्रवाई
  2. ईडी ने मारा था संजय सिंह के घर पर छापा
  3. 10 घंटे की पूछताछ के बाद किया था गिरफ्तार

एजेंसी, नई दिल्ली। करीब 10 घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य (AAP MP Sanjay Singh) को बीती रात शाम कर लिया गया। अब संजय सिंह को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

क्या पूरी आम आदमी पार्टी बनेगी आरोपी

इस पबीच, शराब नीति में अनियमितता मामले में AAP नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। ईडी आज सुप्रीम कोर्ट के उस सवाल का जवाब देगी कि इस मामले में किसी राजनीतिक दल को आरोपी क्यों नहीं बनाया गया, जबकि राजनीतिक दल को इसका लाभार्थी बताया गया है।

यदि पूरी आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाया जाता है तो ऐसा देश के इतिहास में पहली बार होगा। इससे आम आदमी पार्टी के राजनीतिक भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगेंगे।

 

Sanjay Singh In Delhi Liquor Policy Case

गुरुवार सुबह आम आदमी पार्टी इस गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी। कैबिनेट मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज तथा पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि पार्टी आगे भी भाजपा सरकार की पोल ऐसे ही खोलती रहेगी।

पूरे मामले पर राजनीति तेज है। विपक्ष ने जहां इसे मोदी सरकार का डर और तानाशाही करार दिया, वहीं भाजपा का कहना है कि यही आम आदमी पार्टी की सच्चाई है।

ED ने थर्ड डिग्री टॉर्चर देकर लोगों से जबरन कराए साइन', AAP सांसद संजय सिंह ने जांच एजेंसियों पर उठाए सवाल - AAP Rajya Sabha MP Sanjay Singh questions on investigative agencies

भाजपा ने कहा कि आप नेताओं के भ्रष्टाचार की सच्चाई सामने आने लगी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी घोटाले के किंगपिन हैं। अब जेल जाने की बारी उनकी है।

 

जैसे-जैसे घोटाले की कड़ियां जुड़ती जा रही हैं, वैसे-वैसे तय होता जा रहा है कि केजरीवाल की भी जल्द गिरफ्तारी होगी। कानून से ऊपर कोई भी नहीं है, भले ही वह कितने भी बड़े पद पर क्यों नहीं बैठा हो। – भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया

 

 

संजय सिंह को क्यों किया गया गिरफ्तार

संजय सिंह को दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिग केस में गिरफ्तार किया गया है। ईडी के पास संजय सिंह के खिलाफ पर्याप्त सबूत थे। आप नेता को खुद भी आशंका थी कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है, जिसका जिक्र उन्होंने समय-समय पर अपने बयानों में किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button