पिछली सरकार को नहीं था इसरो पर भरोसा, नंबी नारायण का वीडियो शेयर कर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा"/>

पिछली सरकार को नहीं था इसरो पर भरोसा, नंबी नारायण का वीडियो शेयर कर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

Nambi Narayanan: भाजपा ने इसरो पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नंबी कांग्रेस सरकार के दौरान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के हालात पर बता रहे हैं।

HIGHLIGHTS

  1. नंबी नारायण का वीडियो भाजपा ने किया शेयर।
  2. बीजेपी ने कांग्रेस को घेरने की कोशिश की है।

नई दिल्ली। Former ISRO Scientist Nambi Narayanan: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन का एक वीडियो बीजेपी ने साझा किया है। इस वीडियो में नंबी कांग्रेस सरकार के दौरान इसरो के हालात पर बता रहे हैं। वीडियो में पूर्व वैज्ञानिक कहते हैं कि उनकी प्राथमिकताएं अलग थीं। उन्होंने इसरो को कभी भी प्राथमिकता नहीं दी। सरकार द्वारा धन आवंटित नहीं किया गया।

भाजपा ने एक्स हैंडल (ट्विटर) पर नंबी नारायणन का वीडियो शेयर किया है। बीजेपी के मुताबिक, इसरो के पास अनुसंधान कार्य के लिए कोई वाहन नहीं था। उनके पास सिर्फ एक बस थी, जो शिफ्टों में चलती थी। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट में बढ़ोतरी सुनिश्चित की। हमारे वैज्ञानिकों के साथ उनकी सफलताओं और विफलताओं में खड़े हैं, तो भारत के अंतरिक्ष मिशन काफी आगे बढ़ चुके हैं।

 

नंबी के जीवन पर बन चुकी है फिल्म

नंबी नारायणन के जीवन पर फिल्म ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट; बनी है। एक्टर आर माधवन ने इस मूवी में पूर्व वैज्ञानिक का किरदार निभाया था। बता दें नंबी इसरो के एयरोस्पेस इंजीनियर थे। जिन्हें जासूसी को आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में उनपर लगाए गए आरोप झूठे साबित हुए थे। सरकार ने उन्हें हर्जाना भी दिया।

भारत में लिक्विड फ्यूल रॉकेट टेक्नोलॉजी लाने का श्रेय नंबी नारायणन को जाता है। पहले देश में रॉकेट टेक्नोलॉजी सॉलिड प्रोपेल्लेंट्स पर निर्भर थी। 1970 में नारायणन लिक्विड फ्यूल रॉकेट टेक्नोलॉजी लेकर आए। इसके बाद ही देश में ईंधन रॉकेट प्रौद्योगिकी की क्रांति आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button