Pakistan: अंजू के बाद चीनी महिला प्यार के लिए पहुंची पाकिस्तान, स्नैपचैट के जरिए संपर्क में थे दोनों

Pakistan News: 20 वर्षीय चीनी युवती सुन गाओ फेंग अपने 18 वर्षीय लवर जावेद से मिलने पाकिस्तान पहुंची है।

HighLights

  • चीन की रहने वाली लड़की स्नैपचैट के जरिए पाकिस्तान के जावेद से मिली।
  • तीन साल से जावेद और सुन गाओ फेंग एक-दूसरे के संपर्क में हैं।
  • चीनी महिला सड़ग मार्ग इस्लामाबाद पहुंची।

 

पेशावर, पीटीआई। Pakistan News: एक और लड़की के प्यार के लिए सीमा पार करने की खबर सामने आई है। सीमा और अंजू के बाद एक चीनी महिला ने ऐसा किया है। वह पाकिस्तानी लवर से मिलने खैबर पख्तूनख्वा प्रांच पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, महिला की दोस्ती युवक से स्नैपचैट के जरिए हुई थी और प्यार हो गया।

21 वर्षीय युवती को 18 साल के लड़के से हुआ प्रेम

स्थानीय मीडिया के अनुसार, महिला की पहचान सुन गाओ फेंग के रूप में हुई है। वह तीन महीने ट्रेवल वीजा पर चीन से बुधवार को इस्लामाबाद पहुंची। 21 वर्षीय गाओ से 18 वर्षीय ब्वॉयफ्रेंड जावेद ने रास्ते में मुलाकात की। जावेद अफगानिस्तान की बॉर्डर से लगे बाजौर जिले का रहने वाला है।

मामा के घर ले गया जावेद

 

सुरक्षा स्थिति के कारण जावेद गाओ फेंग को अपने गृहनगर के बजाय समरबाग तहसील में अपने मामा के घर ले गया। पुलिस के अनुसार, दोनों तीन साल से स्नैपचैट के जरुए संपर्क में थे। धीरे-धीरे दोस्ती प्रेम में बदल गई।

महिला के यात्रा दस्तावेज सही

जिला पुलिस अधिकारी जियाउद्दीन ने बताया कि महिला को पूरी सुरक्षा प्रदान की गई है। चीनी महिला के ट्रेवल दस्तावेज सही हैं।

भारत की अंजू भी पाकिस्तान पहुंची

चीनी लड़की के पाकिस्तान जाने की खबर ऐसे समय में आई जब भारतीय महिला अंजू अपने दोस्त नसरुल्ला से मिलने के लिए चली गई। फेसबुक पर हुए प्यार के बाद अंजू ने इस्लाम धर्म अपानकर निकाल कर लिया। अब उसका नाम फातिमा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button