मिलिए मेरठ में जन्मे मनोज से, शुक्ला से ऐसे बने ‘मुंतशिर’

Who Is Manoj Muntashir: फिल्म ‘आदिपुरुष‘ को लेकर पिछले दिनों खूब विवाद हुआ। रिलीज के साथ ही ये फिल्म लोगों के निशाने पर आ गई थी। सबसे ज्यादा आपत्ति फिल्म में लिखे गए मनोज मुंतशिर के डायलॉग्स को लेकर थी। दर्शकों का कहना था कि डायलॉग काफी भद्दी भाषा के हैं, जो कि भगवान का अपमान करते हैं। इस फिल्म के डायलॉग लिखने वाले मनोज मुंतशिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे। क्या आप जानते हैं कि मनोज मुंतशिर कौन हैं और उन्होंने इंडस्ट्री में कैसे अपनी जगह बनाई। आज हम आपको मनोज मुंतशिर से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

मनोज मुंतशिर का जन्म उत्तर प्रदेश के गौरीगंज में 27 फरवरी 1976 को हुआ था। उनके पिता किसान और मां शिक्षिका रही हैं। उनका असली नाम मनोज शुक्ला है और मुंतशिर उनका पेन नाम है। मनोज मुंतशिर को काफी कम उम्र से ही कविताएं लिखने का शौक था। वे अक्सर मुशायरों में अपनी लिखी कविताएं पढ़ा करते थे। मुंबई आने से पहले मनोज प्रयागराज में ऑल इंडिया रेडियो में काम करते थे। जिसके उन्हें सिर्फ 135 रुपये मिलते थे। साल 1999 में जब मनोज ने मुंबई जाने के लिए अपने पिता से 300 रुपये मांगे तो उनके पिता ने उन्हें 700 रुपये दिए थे। वो इसलिए क्योंकि उन्हें वापिस लौटकर आने में सुविधा हो। एक इंटरव्यू में मनोज मुंतशिर ने बताया था कि वे इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद मुंबई पहुंचे थे।

मुंबई पहुंचने के बाद मनोज मुंतशिर ने अनूप जलोटा से मुलाकात की। मनोज ने उन्हें एक गजल सुनाई थी। जिससे खुश होकर अनूप जलोटा ने 3000 रुपये दिए थे। इसके बाद मनोज ने इंडस्ट्री में आने के पहले काफी स्ट्रगल किया। उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति शो के लिए एक गाना भी लिखा था। लेकिन उन्हें असली पहचान साल 2014 में श्रेया घोषाल के गजल एल्बम हमनशीन से मिली थी। इस एल्बम के लिए मनोज ने गाने लिखे थे। इसके बाद मनोज ने फिल्म एक विलेन के लिए ‘तेरी गलियां’ लिखा था, जो काफी हिट हुआ था। साल 2019 में उनकी पहली पुस्तक मेरी फितरत है मस्ताना प्रकाशित हुई थी। वहीं साल 2022 में उन्हें साइना फिल्म के गाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

ये गाना उनकी लाइफ का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इस गाने के लिए मनोज को कई अवाॅर्ड्स भी मिले हैं। इस तरह मनोज इंडस्ट्री में अपना कदम रख चुके थे। उन्होंने एक लेखक के तौर पर एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, काबिल, हाफ गर्लफ्रेंड, बाहुबली, पीके, बेबी, कपूर एंड संस, रुस्तम, कबीर सिंह, रामसेतु और विक्रम वेधा के लिए गाने लिख चुके हैं। मनोज ने बाहुबली फिल्म से हिंदी डायलॉग लेखक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। बाहुबली फिल्म के डायलॉग काफी फेमस भी हुए थे। जिसके बाद से मनोज का नाम काफी चर्चा में रहा था। इसके अलावा मनोज कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुके हैं। वहीं एक बार फिर मनोज मुंतशिर का नाम सुर्खियां बटोर रहा है। आदिपुरुष फिल्म में उनके द्वारा लिखे गए डायलॉग की जमकर किरकिरी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button