सिंह, कन्या राशि के लिए सेहत से लेकर धन तक कैसा रहेगा नव वर्ष

नई दिल्ली. चैत्र प्रतिपदा से नवरात्रि पर्व का शुभारंभ हो रहा है। नवरात्रि से हिन्दु पंचांग के अनुसार नए साल का शुभारंभ होता है। इस नव वर्ष में कन्या और सिंह राशि के लिए क्या होगा, कर्क से लेकर कन्या तक के जातकों को नव वर्ष में क्या लाभ होंगे और किन समस्याओं का सामना करना पड़ेगा,
कर्क :-  कार्यो में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। वाणी की तीव्रता में वृद्धि । पेट और पैर की समस्या में वृद्धि हो सकती है। सीने की तकलीफ में वृद्धि हो सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की संभावना बनेगी। गृह एवं वाहन को लेकर भी चिन्ता में वृद्धि हो सकता है। अचानक खर्च वृद्धि का योग बनेगा। अध्ययन अध्यापन से जुड़े लोगों को मानसिक अस्थिरता की स्थिति हो सकती है। संतान को लेकर चिंता या खर्च का योग बनेगा। कर्ज से मुक्ति, प्रतियोगिता में विजय एवं शत्रुओं से मुक्ति की संभावना बनेगी। भाई, बंधुओ एवं मित्रों के सहयोग सानिध्य में वृद्धि सम्भव। 

सिंह :-  सामाजिक दायरे एवं वर्चस्व में वृद्धि सम्भव। भौतिक संसाधनों की प्राप्ति का योग बनेगा। साझेदारी के कार्यो एवं लाभ में वृद्धि। आय के साधनों में वृद्धि। जीवन साथी के सहयोग सानिध्य एवं प्रेम में वृद्धि परंतु चोट या ऑपरेशन का भी योग बनेगा। प्रेम संबंध में सकारात्मक प्रगति के संयोग बन सकते है।  मानसिक संघर्ष एवं चिन्ता में वृद्धि सम्भव। पिता के स्वास्थ्य को लेकर तनाव । अधिक प्रयास के बाद परिश्रम में वृद्धि का योग बनेगा। लिवर, किडनी, पेशाब एवं इंफेक्शन के योग सकते है। वाणी की तीव्रता में वृद्धि। गृह एवं वाहन के लिए समय अनुकूल प्रद बना रहेगा। भाई बहनों को लेकर तनाव हो सकता है।

कन्या :- वाणी की तीव्रता में वृद्धि होगी। दाँतो एवं गले की समस्या तनाव ग्रस्त बना सकता है। अचानक पारिवारिक कार्यों में खर्च होगा। पैर में चोट या दर्द हो सकता है। पेट की समस्या के कारण मानसिक तनाव होगा। गृह एवं वाहन के सुखों में वृद्धि सम्भव है। माता के सुख सानिध्य में वृद्धि परंतु स्वास्थ्य के कारण तनाव की भी संभावना बन सकती है। प्रतियोगिता में विजय। पुराने रोगों से मुक्ति। दाम्पत्य जीवन को लेकर मानसिक चिन्ता। प्रेम संबंध में अलगाव या तनाव। साझेदारी के कार्यो में परिवर्तन के साथ वृद्धि सम्भव। सरकारी तंत्र से लाभ परंतु तनाव भी होगा। क्रोध के कारण बनता कार्य रुक सकता है।

तुला :- भाई ,बंधुओं सहयोगी एवं मित्रों के कारण नया कार्य हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य एवं प्रगति में सकारात्मक परिवर्तन होगा। अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। प्रेम संबंध में वृद्धि होगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में सुधार होगा परंतु चोट अथवा ऑपरेशन के भी योग बन सकते हैं। मानसिक संघर्ष एवं द्वन्द में वृद्धि सम्भव है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना अति आवश्यक है। प्रतियोगिता में विजय का भी योग बनेगा। आय के संसाधनों में ज्यादा प्रयास के बाद ही सुधार होगा। यात्रा के खर्च में वृद्धि होगा। बड़ी यात्रा भी हो सकता है। वाणी पर संयम बरतने की आवश्यकता होगी। नसों की समस्या एवं कमर की समस्या चिंता का कारण बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button