22 मार्च से विक्रम संवत 2080 शुरू, हिंदू नववर्ष में इन 4 राशि वालों का अच्छा रहेगा बैंक-बैलेंस

नई दिल्ली. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से ही हिंदू नवरात्रि प्रारंभ होता है। इस साल नए साल या विक्रम संवत 2080 का आरंभ 22 मार्च से हो रहा है। ज्योतिषविदों के अनुसार, हिंदू नववर्ष में ग्रहों की स्थिति कई राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इतना ही नहीं करियर, आर्थिक, व्यापार व धन के मामले में सफलता हासिल होगी। जानें विक्रम संवत 2080 में किन राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार-

हिंदू नववर्ष में कैसी रहेगी ग्रहों की चाल-

ग्रहों के न्यायदेवता शनि अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में करीब 30 साल बाद विराजमान हं। राहु और शुक्र मेष राशि में हैं तो वहीं केतु तुला राशि में हैं। मंगल ग्रह ने 13 मार्च को मिथुन राशि में गोचर किया था। इसके साथ ही सूर्य, बुध व गुरु की युति मीन राशि में बनी रहेगी। खास बात यह है कि 12 साल बाद गुरु अपनी स्वराशि मीन में पूरे वर्ष विराजमान रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रहों की यह स्थिति कई राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगी। जानें इन राशियों के बारे में-

1. मिथुन राशि- हिंदू नववर्ष में मिथुन राशि के जातकों को करियर में अपार सफलता हासिल होगी। करियर में प्रमोशन आदि का इंतजार करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। पार्टनरशिप में किए गए कार्य लाभकारी साबित होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे।

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए हिंदू नववर्ष धन के मामले में लकी साबित होगा। इस अवधि में आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है। धैर्य के काम लें। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में चल रही बाधाएं दूर होंगी।

3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए हिंदू नववर्ष शुभ फलदायी साबित होगा। इस दौरान आप लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। कार्यों में निश्चित तौर पर सफलता हासिल होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

4. धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए विक्रम संवत 2080 लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आय के नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी धन आएगा। आर्थिक तंगी दूर होगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button