कांग्रेस का खाता खुला, नागालैंड में भाजपा गठबंधन ने बनाई बड़ी बढ़त

कोहिमा. नागालैंड की 60 विधासभी सीटों पर आज यानी गुरुवार को परिणाम घोषित किए जाने हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। यहा 27 फरवरी को मतदान कराए गए थे। नागालैंड में इस समय नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और भाजपा गठबंधन की सरकार है। एनडीपीपी ने 40 सीटों पर तो वहीं भाजपा ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा। भाजपा के एक प्रत्याशी काझेतो किनिमी अकुलुतो सीट पर निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके हैं।

नागालैंड में अब तक के रुझानों में भाजपा ने बड़ी बढ़त बना ली है। भाजपा गठबंधन 31 सीटों पर आगे है। कांग्रेस ने एक सीट पर बढ़त बनाई है। एनपीएफ 2 सीटों पर आगे है।

बताते चलें कि पूर्वोत्तर में भाजपा ने चुनाव पूर्व केवल एनडीपीपी से ही गठबंधन किया था। एग्जिट पोल में इस गठबंधन को ही जीतता बताया गया था। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस गठबंधन ने कुल 30 सीटें जीती थीं। इनमें से 18 पर एनडीपीपी और 12 पर  भाजपा ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस की बात करें तो यहां पार्टी को एक भी विधायक नहीं है।

इस बार नागालैंड में कुल 183 उम्मीदवार मैदान में थे। यहां 13 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। इस बार कांग्रेस ने 60 में से सिर्फ 23 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे। वहीं एनपीएस ने 21 सीटों पर चुनाव लड़ा। 2003 तक यहां कांग्रेस की सरकार थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button