जल्द बनने जा रहा गजलक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशि के जातकों को होगा अपार धन लाभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल, स्थिति, उदय, परिवर्तन व अस्त का खास महत्व है। हर ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में एक निश्चित अवधि में गोचर करता है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर पड़ता है। अब 13 महीनों के बाद गुरु राशि परिवर्तन होने वाला है। देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शुभ ग्रह माना गया है। 22 अप्रैल 2023 को गुरु ग्रह मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। गुरु ग्रह बीते 13 महीनों से अपनी स्वराशि मीन में ही विराजमान थे। गुरु के मेष राशि में गोचर करने से पहले वहां पर चंद्रमा भी विराजमान रहेंगे। जब चंद्रमा व गुरु एक ही राशि में होते हैं तो गजलक्ष्मी राजयोग का शुभ संयोग बनता है। जानें गजलक्ष्मी राजयोग से किन राशि के जातकों को होगा अपार लाभ-

1. मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए गुरु राशि परिवर्तन बेहद शुभ रहने वाला है। राजयोग आपकी राशि के लग्न भाव में बनेगा। जिसके चलते आपको आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलेगी। आय के नए साधन मिलेंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। मान-सम्मान प्राप्त होगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे।

2. मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु-चंद्रमा की युति से बनने वाला गजलक्ष्मी राजयोग अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपके अटके काम पूरे होंगे। व्यापारियों को मुनाफा होगा। इस अवधि में आपको जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता भी रहेगी।

3. धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए गुरु राशि परिवर्तन शुभ समाचार लेकर आएगा। इस दौरान नौकरी पेशा करने वाले जातकों को जॉब के नए अवसर प्राप्त होंगे। करियर में तरक्की के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय उत्तम रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button