वृषभ राशि में मंगल और चंद्रमा का लक्ष्मी योग, इन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां ही खुश

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। फरवरी 2023 में लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। वर्तमान में वृषभ राशि में मंगल और चंद्रमा विराजमान हैं। मंगल और चंद्रमा के एक ही राशि में आने से लक्ष्मी योग का संयोग बन रहा है। जब तक चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान रहेगा, तब तक लक्ष्मी योग का संयोग रहेगा। लक्ष्मी योग से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा। जानें लक्ष्मी योग से किन राशियों की बदलेगी किस्मत-

सिंह राशि- इस समय आप भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी संभव है। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। मां और परिवार का सहयोग मिलेगा। लक्ष्मी योग से सिंह राशि वालों को मनमुताबिक ट्रांसफर मिल सकता है। आय में वृद्धि के साथ प्रमोशन के प्रबल आसार हैं।

कुंभ राशि- लक्ष्मी योग से कुंभ राशि वालों को अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। घर में खुशियां आएंगी। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। प्रमोशन के आसार हैं। आपके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है।

मकर राशि– मकर राशि वालों को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। मन की मुरादें पूरी होंगी। छात्रों को सुखद परिणाम मिलेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। कार्यस्थल पर आपको उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- धनु राशि वालों को मनमुताबिक नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। यह समय आपके स्वास्थ्य व करियर के लिहाज से अत्यंत शुभ है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button