13 जनवरी से मंगल होने जा रहे मार्गी, इन 4 राशियों के लोग धन के मामले में लकी

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। मंगल ग्रह वृषभ राशि में 13 जनवरी को सुबह 04 बजकर 26 मिनट पर मार्गी होने जा रहे हैं। मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना गया है। मार्गी अवस्था में ही मंगल ग्रह 13 जनवरी को सुबह 05 बजकर 02 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह को उत्साह, ऊर्जा व साहस का कारक माना गया है। जानें मंगल ग्रह के मार्गी होने का किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव-

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए मंगल मार्गी होना अतिलाभकारी रहने वाला है। मंगल ग्रह की चाल बदलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर के लक्ष्यों को आसानी से पा सकेंगे। हालांकि इस अवधि में गुस्से पर काबू रखें। मंगल मार्गी होने से आपको धन लाभ के योग बनेंगे।

2. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। शादी में आ रही बाधाएं दूर होंगी। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए अच्छा समय है।

3. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को करियर में अच्छी खबर मिल सकती है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी।

4 सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को भूमि भवन में लाभ हो सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है। नया वाहन खरीदने के योग बनेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। परिवार सुखद रहेगा। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button