मार्च के बाद नौकरी में तरक्की, अक्टूबर बाद रुके धन की प्राप्ति, नए साल में कुंभ राश

वर्ष की शुरुआत में मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत भी रहें।धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। 16 जनवरी तक आत्मविश्वास में कमी रहेगी। 17 जनवरी के बाद मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परंतु जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 14 फरवरी के बाद जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता के परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। 13 मार्च के बाद नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

07 अप्रैल के बाद वाहन सुख में वृद्धि होगी। 22 अप्रैल के बाद नौकरी में कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव की संभावना बन रही है। विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है। आय में वृद्धि भी होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। 31 अक्टूबर के बाद किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। परंतु स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। कारोबार पर ध्यान दें। कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। (पंडित राघवेन्द्र शर्मा)

उपाय-1. सोने की अंगूठी या छल्ला दाहिने हाथ की तर्जनी अंगुली में धारण करें।
2. सवा छह रत्ती का सफेद जनकन चांदी की अंगूठी में जड़वा कर दाहिने हाथ की मध्यमा अंगुली में धारण करें।
3. प्रतिदिन प्रातः ‘आदित्य हृदय स्त्रोत्र’’ का पाठ करें तथा तांबे के लोटे में जलभर कर उसमें थोड़े से चावल, चीनी या गुड़, रोली तथा पुष्प डालकर सूर्य की तरफ मुंह कर जल की धार बनाकर जल अर्पित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button