नोरा फतेही ने लहराया तिरंगा, जय हिंद के नारे से भर दिया ऑडियंस में जोश

अपने किलर डांस मूव्स और सुपर हॉट अंदाज के साथ ही अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतने वालीं नोरा फतेही (Nora Fatehi)ने देश का नाम रोशन करने का भी काम किया है। नोरा फतेही ने कुछ ऐसा किया है, जिससे हर भारतीय को उन पर गर्व महसूस हो रहा है। नोरा फतेही ने कतर में जारी फीफा वर्ल्ड कप के दौरान एक फैन फेस्टिवल (FIFA World Cup 2022 FanFest) में जोरदार परफॉर्मेंस दी और उसके स्टेज से ही तिरंगा लहराते हुए जय हिंद का नारा भी लगाया।

नोरा फतेही का वीडियो वायरल
अभिनेत्री नोरा फतेही, फीफा विश्व मंच पर भारत और खासकर दक्षिण पूर्व एशिया का प्रतिनिधत्वि करने वाली एकमात्र अभिनेत्री बन गईं हैं। नोरा फतेही फीफा के म्यूजिक वीडियो में शामिल होने वाली कलाकार हैं,जो इस साल फीफा में डांस परफॉर्मेंस करते हुए नजर आईं और एंथम का भी हिस्सा बनीं। फैन फेस्ट के दौरान नोरा ने पहले तो अपने धमाकेदार डांस से सभी का दिल जीता और फिर उसके बाद हाथ में तिरंगा लेकर फहराया और जय हिंद का नारा लगाया।

इंडिया फीफा का हिस्सा नहीं लेकिन…
वीडियो में दिख रहा है कि नोरा तिरंगा लहराने के बाद कहती हैं, ‘इंडिया जरूर फीफा वर्ल्ड कप हिस्सा नहीं है लेकिन इंडियंस के अंदर जोश की कोई कमी नहीं है। अब हम भी इसका हिस्सा हैं, हमारे जोश से, हमारे म्यूजिक से… हमारे डांस से।’ नोरा की बातें सुनकर ऑडियंस एक्साइटिड हो जाती है और जय हिंद के नारे लगाने लगती है। सोशल मीडिया यूजर्स को नोरा का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और उनके इस जेश्चर की खूब तारीफ हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button