जरीना वहाब, कनार्टक, मुंबई, जॉर्जिया, बनारस में होगी फिल्म की शूटिंग:

Cglive Report : डायरेक्टर विनय चंद्रा सरोजिनी नायडू पर बायोपिक बनने जा रही हैं। धीरज मिश्रा लिखित इस फिल्म को चरण सुवर्णा और हनी चौधरी प्रोड्यूस कर रहे हैं। जिसे विशिका फिल्म्स बैनर के तहत बनाया जा रहा है। इसका 10 दिनों का पहला शूटिंग शेड्यूल कनार्टक में शूट किया गया और अगला शेड्यूल मुंबई में है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में फिल्म के राइटर धीरज मिश्रा ने अहम जानकारी शेयर की हैं।

फिल्म की यूं हुई शुरुआत
फिल्म के लेखक धीरज मिश्रा बताते हैं- मैं महिला पर बायोपिक लिखना चाह रहा था, पर कोई स्पार्क नहीं आ रहा था। लॉकडाउन से 10 दिन पहले दिल्ली, लाइब्रेरी गया था। वहां सरोजिनी नायडू की बुक दिखी, जिसमें पहले पेज पर कुछ कविताएं थीं। जब कविताएं पढ़ी, तब बहुत आकर्षित हुआ। लाइब्रेरी का मेंबर होने के बावजूद बुक नहीं ले सकता था, इसलिए उसकी कॉपी निकलवाई। घर आकर बुक पढ़ने लगा, तब लगा इस पर कहानी कहनी चाहिए। फिल्म लिखने के लिए ढेर सारी बुक की जरूरत थी, इसलिए पहले राउंड में किताबों की दिक्कत आई, क्योंकि लॉकडाउन लगा था। इंटरनेट से चीजों को खंगालना शुरू किया। उसके बाद थोड़ा लॉकडाउन खुला, तब ढेर सारी किताबें पढ़ी। इस तरह बेसिक तैयारी शुरू हुई और इसी दौरान मेरे दोस्त हनी चौधरी और चरण सुवर्णा से बात हुई, तब उन्होंने कहा कि इसे हम प्रोड्यूस करना चाहते हैं।

पहला सिलेक्शन सोनल मंथेरो का हुआ
बंग्लौर की चर्चित एक्ट्रेस सोनल मंथेरो अपनी ‘बनारस’ फिल्म के लिए मुंबई आई थीं। फिल्म के प्रोड्यूसर मुझे उनसे मिलवाया, तब लगा जूनियर सरोजिनी उनसे बेहतर और कोई नहीं हो सकता। हालांकि, साउथ एक्ट्रेस में हिंदी एसेंट का प्रॉब्लम होता है, पर उनसे बातचीत करके देखा कि अच्छी हिंदी बोलती हैं और कन्नड़ हैं, सो स्वाभाविक है कि कन्नड़ भी बोल लेंगी। इस तरह पहला सिलेक्शन जूनियर सरोजिनी के लिए सोनल का हुआ। सोनल 16 साल से लेकर 30 साल तक के रोल में होंगी। मतलब सरोजिनी की लाइफ में फ्रीडम से पहले का जो मेन पार्ट है, उसे सोनम कर रही हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button