Weekly Horoscope: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का आखिरी सप्ताह, पढ़ें राशिफल यहां

Weekly Horoscope: इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए सकारात्मकता रहेगी। वृषभ के लिए तनाव कम होगा। मिथुन को आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। कन्या राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा।

HIGHLIGHTS

  1. कर्क राशि- कीमती सामान खोने का डर।
  2. सिंह राशि- खुशियों से भरा सप्ताह रहेगा।
  3. धनु राशि- रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Weekly Horoscope 24 To 30 September 2024: पंडित हर्षित शर्मा जी के अनुसार, 24 से 30 सितंबर 2024 तक का सप्ताह 12 राशियों के लिए मिला-जुला रहेगा। कुछ राशि वालों के लिए हफ्ता ऐशो आराम में बीतेगा। वहीं, कुछ राशियों को तकलीफों का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशि वालों के लिए यह हफ्ता।

मेष साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ में अच्छा माहौल बिताएंगे। आपके स्वभाव में बदलाव नजर आएगा, जिससे लोग आपके करीब आएंगे। पर्सनल चीजों का ध्यान रखने की आवश्यकता है। यात्रा में अपने सामान की रक्षा करें। पार्टनर के साथ डिस्कस करके आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहतर रहेगा। शारीरिक और मानसिक तनाव से दूर रहेंगे। दोस्तों के साथ बाहर घूमने की योजना बन सकती है। यह हफ्ता अच्छा रहेगा। कोई निजी काम के पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। मांगलिक आयोजन परिवार में हो सकता है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप पर आरोप-प्रत्यारोप लग सकता है। विरोधी किसी झूठे केस में फंसाने का प्रयास कर सकते हैं। आपका मन कुछ बातों को लेकर परेशान रहेगा। कठिन समय में पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

यह हफ्ता आपके लिए संभलकर चलने का है। अगर बाहर की यात्रा पर जाएं को सामान की हिफाजत करें। कोई कीमती सामान खो सकता है। परिवार में कलह हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें चोट लग सकती है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा। परिवार के साथ बेहतर समय बिताएंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे शानदार माहौल रहेगा। परिवार में चल रही उलझनों का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। कार्य की अधिकता रहेगी।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा। विवादों में विजय की प्राप्ति होगी। कार्य अधिक रहेंगे एवं योजनाएं सफल होंगी। पिवार में नया सदस्य इस हफ्ते का आ सकता है। व्यापार में बड़ा लाभ प्राप्त होगा और परिवार का साथ रहेगा।

तुला साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह कठिनाइयों से भरा रहेगा। आय कम रहेगा और घरेलू उपकरणों में खराबी आ सकती है। परिवार संबंधी बातों को लेकर मतभेद बन सकता है और अशांति का माहौल रहेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। अगर लंबी ड्राइव पर जाएं तो वाहन संभलकर चलाएं। परिवार में मतभेद की स्थिति उत्पन्न होगी, जिस कारण माहौल बिगड़ सकता है। साथ ही लोग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं। विवादित मामलों में सफलता मिलेगी।

धनु साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह अच्छा रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति द्वारा लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे और योजनाएं विफल होंगी। परिवार के साथ बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।

मकर साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रसन्नता से भरा रहेगा। कोर्ट कचहरी में चल रहे विवाद से मुक्ति मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने घाटे की भरपाई करने में सफल रहेंगे।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा एवं भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में माहौल ठीक रहेगा और अनुकूलता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेगी। आपके व्यवहार से लोग चिंतित रहेंगे।

मीन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह वर्चस्व में वृद्धि होगी। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। संतान से खुशी प्राप्ति होगी और नवीन कार्य मिलेंगे। परिवार के साथ इस सप्ताह अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button