Aaj Ka Rashifal 05 September 2024: मेष से लेकर मीन राशि वालों का कैसा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 05 September 2024: मिथुन राशि वालों को यात्रा और मौसमी बीमारियों से सतर्क रहना चाहिए। कर्क राशि के जातकों को परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

HighLights

  1. मेष राशि- दिन तकलीफों से भरा रहेगा।
  2. कर्क राशि- कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है।
  3. तुला राशि- आमदनी के नए स्त्रोत मिलेंगे।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 05 September 2024: आज का भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा और द्वितीया तिथि है। का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि वालों का 5 सितंबर 2024 का दिन।

मेष राशि

मेष राशि वालों का दिन तकलीफों से भरा रहेगा। किसी काम को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस में लॉस हो सकता है। किसी परिचित के आकस्मिक निधन की बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। कड़ी मेहनत अच्छे फल देगी।

वृषभ राशि

यदि नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं। कोई नई साझेदारी होने से बिजनेस में बड़ा प्रॉफिट होगा। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचिय होगा। पैतृक संपत्ति मिल सकती है।

मिथुन राशि

किसी काम को लेकर बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सफर के दौरान अपने सामान की हिफाजत करें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें। जीवनसाथी से सहयोग हासिल नहीं होगा।

कर्क राशि

अपने जीवन में कुछ बदलाव करना होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना हित में रहेगा। अतीत के गलत फैसले मानसिक तनाव की वजह बनेंगे। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज के दिन थोड़ा संभलकर रहना होगा। अपने सामान और पैसों की ध्यान रखें। कोई बड़ा ऑफर मिले तो सोच विचार कर फैसला लें। किसी के साथ नई परियोजना शुरू करने से बचें।

कन्या राशि

बिजनेस में बडा निवेश का प्लान कर सकते हैं। इससे लाभ भी होगा। प्रॉपर्टी खरीदने का मन बन सकता है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और परिवार आ सकता है। बच्चों के हित में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।

तुला राशि

अगर किसी काम का प्लान कर रहे हैं तो उसे आज के लिए रोक दें। किसी प्रकार का निवेश ना करें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। अपने जज्बातों पर काबू रखना होगा।

वृश्चिक राशि

काम का दबाव और पारिवारिक मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। आमदनी के नए स्त्रोत मिलेंगे। पार्टनर के साथ बाहर खाना आपको थोड़ा सुकून देगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चीजें बेहतर की तरफ बढ़ेगी।

धनु राशि

आज दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। किसी को बड़ी राशि उधार देना अच्छा नहीं होगा। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। पत्नी के नाम पर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।

मकर राशि

पत्नी के स्वास्थ्य के चलते परेशान रहेंगे। आपका बचाया धन उनके इलाज में काम आएगा। योग्य कर्मचारियों को पदोन्नति मिल सकती है। अपनी निजी जानकारी को साझा ना करें। वैवाहिक जीवन के लिए उत्तम दिन है।

कुंभ राशि

किसी नए काम की शुरुआत ना करें, नहीं तो बड़ी उलझन में फंस सकते हैं। विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें। व्यापार में बड़ा लेनदेन ना करें। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मीन राशि

मन मुताबिक दिन बीतेगा। सामाजिक कार्य में रूची बढ़ेगी। उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। निजी समस्या का समाधान मिलेगा। आलस को हावी ना होने दें। शेयर बाजार में निवेश के लिए अच्छा दिन है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button