Aaj Ka Rashifal 31 August 2024: कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि वालों का दिन, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 August 2024: वृषभ राशि वालों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मिथुन राशि के लोग किसी पर भरोसा न करें। कन्या राशि वाले समय का ध्यान रखें।

HIGHLIGHTS

  1. कर्क राशि- घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा।
  2. तुला राशि- पुराना कर्ज वापस मिल सकता है।
  3. धनु राशि- कीमती सामान खोने की संभावना है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 31 August 2024: पंचांग के अनुसार, आज (शुक्रवार) भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रात 02.30 मिनट तक रहेगी। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05.58 मिनट से शाम 05.56 मिनट तक है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं 30 अगस्त 2024 का राशिफल।

मेष राशि

 

मेष राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते है। किसी काम को लेकर बाहर जाने की प्लानिंग बन सकती है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में दिल लगाने से बचें नहीं तो बदनामी हो सकती है।

वृषभ राशि

 

काम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार के योग बन सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई काम न करें। संयमित दिनचर्या को अपनाने का प्रयत्न करें। कार्यक्षेत्र में किसी परिचित से सहयोग मिलेगा।

 

मिथुन राशि

 

नए लोगों पर विश्वास न करें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस कर सकते हैं। अपने किसी साथी के व्यवहार से मन उदास रहेगा। व्यापार में सहयोगियों द्वारा हानि पहुंचाई जा सकती है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को घरवालों को बताने का सही दिन है।

कर्क राशि

 

दोस्तों का सहयोग रहेगा और वे आपको खुश रहेंगे। घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मिला सहयोग आपके उत्साह को बढ़ाएगा। आपके अपने जीवनसाथी से सुखद खबर सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि

 

आज समय पर काम करने का प्रयास करें। बदलाव को लेकर मन में चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्योदय के अवसर बन सकते हैं। नए लोगों पर विश्वास न करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी।

कन्या राशि

 

ऊर्जा के स्तर में गिरावट आएगी। कोई बड़ा काम हाथ से निकल सकता है। पारिवारिक मतभेद में फंस सकते हैं। कोई बड़ा जोखिम बिजनेस में न उठाएं। ऑफिस में स्नेह का माहौल रहेगा। किसी से बहस होने की आशंका है।

तुला राशि

 

आज सेहत बढ़िया रहेगी। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं। किसी नई परियोजना पर धन अर्जित कर सकते हैं। नया मकान या कार खरीद सकते हैं। खुदरा व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है।

वृश्चिक राशि

 

मौज-मस्ती और पसंद का काम करने का दिन है। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर आर्थिक योजना बन सकती है। लोग आपसे राय मांगेंगे और आपकी बातों पर अमल करेंगे।

धनु राशि

 

वाहन चलाने में सावधानी बरतें। शराब का सेवन ना करें। कोई कीमती सामान खो सकते हैं। परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख से प्रभावित रहेंगे।

मकर राशि

 

किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपका हंसमुख स्वभाव दूसरों को प्रभावित करेगा। माता की सेहत पर धन खर्च करना पड़ सकता है। लव रिलेशन में गुलाम की तरह व्यवहार न करें। नौकरी पेशा को पदोन्नति मिल सकती है।

कुंभ राशि

 

कुंभ राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कोई लेनदार घर पर आ सकता है और पैसे उधार मांग सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर होंगे।

मीन राशि

 

पारिवारिक परेशानी से निजात मिलेगा। मन थोड़ा उदास रह सकता है। प्रियतम के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पैसे से जुड़े लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए कुछ नए लोगों के साथ संपर्क बनेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button