Surya Grahan 2024: 2 अक्टूबर को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा रिंग ऑफ फायर, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण खगोलीय घटना है। साल 2024 का पहला ग्रहण 8 अप्रैल को लगा था, जिसका प्रभाव अमेरिका और उसके पास के देशों में दिखाई दिया था। भारत में यह दिखाई नहीं दिया था। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा।

HIGHLIGHTS

  1. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर होगा।
  2. वलयाकार सूर्य ग्रहण छह घंटे चार मिनट तक रहेगा।
  3. दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आने वाला है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Surya Grahan 2024: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा। इससे पहले 8 अप्रैल को सूर्यग्रहण लगा था, जो अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, अटलांटिक, इंग्लैंड के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में देखा गया था।

भारत में ग्रहण प्रभावी नहीं था। 2 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण वलयाकार ग्रहण होगा। इस दौरान रिंग ऑफ फायर नजर आएगा, जो सात मिनट 25 सेकंड तक दिखाई देगा।

कहां दिखाई देगा 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण

2 अक्टूबर 2024 का सूर्य ग्रहण की शुरुआत उत्तरी प्रशांत महासागर में हवाई के दक्षिण से होगी। यह दक्षिणी अटलांटिक महासागर में दक्षिण जॉर्जिया में खत्म होगा। सूर्य ग्रहण जिस इलाके से शुरू होगा और खत्म होगा। वह यात्रा 14 हजार 163 किमी की होगी।

रिंग ऑफ फायर की घटना साउथ अमेरिका में चिली और अर्जेंटीना के दक्षिण एरिया में दिखाई देगी। स्पेस डॉटकॉम के अनुसा, रिंग ऑफ फायर का सबसे अच्छा नजारा रापा नुई नाम के सुदूर वोल्केनो द्वीप से दिखेगा।

क्या भारत में दिखेगा साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण?

अप्रैल में लगा पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आया था। अब दूसरा ग्रहण भी दिखाई नहीं देगा, क्योंकि जिस वक्त सूर्य ग्रहण शुरू होगा, तब भारत में रात होगी। अमेरिकी अंतरिक्ष स्पेस एजेंसी नासा के यूट्यूब चैनल पर इस ग्रहण को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

सूर्य ग्रहण के सूतक काल का समय

सूतक काल उस अवधि को कहा जाता है जब सूर्य ग्रहण लगता है। शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button