Bollywood Actress: बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस सरोगेसी की मदद से बनीं मां, प्रेग्नेंसी को रखा सीक्रेट

अब मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि अब कोई भी कपल पेरेंट्स बनने के सुख से वंचित नहीं रह सकता है। बॉलीवुड के कई सारे सितारों ने पिछले कुछ सालों में सरोगेसी के जरिए अपने घर में बच्चों का स्वागत किया है। हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सरोगेसी से मां बनी थीं।

HIGHLIGHTS

  1. प्रियंका-निक जोनस सेरोगेसी के जरिए ही माता-पिता बने हैं।
  2. फेमस अदाकारा सनी लियोनी सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं।
  3. बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बेटी सरोगेसी के जरिए हुई है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bollywood Actress: हर कपल का सपना होता है कि जिंदगी के अगले पड़ाव में आगे बढ़े। ऐसे में माता-पिता बनना दुनिया के सबसे अलग अनुभव में से एक है, लेकिन कई बार कुछ लोगों को यह सुख नहीं मिल पाता है। आज के समय में कई सारी तकनीकें आ चुकी हैं, जिनकी मदद से किसी भी कपल को माता-पिता बनने का सुख मिल सकता है।

आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। आज हम आपको उन्हीं एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, इनमें प्रियंका चोपड़ा सनी लियोनी भी शामिल है।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक काफी फेमस है। फिलहाल प्रियंका विदेश में ही रह रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस सरोगेसी के जरिए ही माता-पिता बने हैं। साल 2022 में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी।

naidunia_image

गौरी खान

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी बॉलीवुड का एक जाना पहचाना नाम है। वे भी सरोगेसी के जरिए ही मां बनी हैं। शाहरुख खान और गौरी खान का तीसरा बेटा अबराम खान सरोगेसी के जरिए ही हुआ है। कपल के पहले दो बच्चों की बायोलॉजिकल मदर गौरी खान ही है।

naidunia_image

सनी लियोनी

बॉलीवुड की फेमस अदाकारा सनी लियोनी सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। एक्ट्रेस के तीन बच्चे हैं। उन्होंने साल 2017 में एक बच्ची को गोद लिया था। इसके बाद साल 2018 में वे सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बेटों की मां बनीं। एक्ट्रेस अपने बच्चों के साथ अक्सर स्पॉट की जाती हैं।

 

naidunia_image

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। काफी कम लोग ये बात जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी की बेटी सरोगेसी के जरिए हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा सरोगेसी के पहले कई मिसकैरेज से गुजर चुकी थीं। साथ ही वे ऑटोइम्यून बीमारी से भी पीड़ित थीं, जिसके कारण उन्होंने सरोगेसी को चुना।

naidunia_image

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button