Assembly By Polls Result 2024 Live: 13 में से 5 सीट पर कांग्रेस आगे… बंगाल में TMC का जलवा, पंजाब में AAP सब पर भारी"/>

Assembly By Polls Result 2024 Live: 13 में से 5 सीट पर कांग्रेस आगे… बंगाल में TMC का जलवा, पंजाब में AAP सब पर भारी

मध्य प्रदेश के साथ ही पंजाब, हिमाचल, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और तमिलनाडु की कुल 13 सीटों अलग-अलग कारणों से उपचुनाव हुआ था। अब तक के रुझानों/नतीजों के अनुसार, भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस और टीएमसी ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, आम आदमी पार्टी को पंजाब में जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं हुई।

HIGHLIGHTS

  1. जालंधर वेस्ट सीट पर AAP की जीत
  2. बंगाल की चारों सीटों पर TMC आगे
  3. हमीरपुर सीट पर BJP प्रत्याशी की जीत

एजेंसी, नई दिल्ली (Assembly By-poll Elections Result)। 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए आज परिणाम का दिन है। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है और उम्मीद है कि अधिकांश सीटों पर थोड़ी देर में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

अब तक के रुझानों में INDIA गठबंधन के दलों ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, भाजपा हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट जीतकर बमुश्किल खाता खोल पाई है। यहां पढ़िए लाइव अपडेट्स।

 

जानिए सभी 13 सीटों का अब तक का हाल

  • हिमाचल प्रदेश की देहरा सीट कांग्रेस ने जीती, नालागढ़ पर आगे।
  • हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा जीते।
  • उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर, दोनों सीटों पर कांग्रेस को बढ़त।
  • मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर भी कांग्रेस ने भाजपा को पीछे छोड़ा।
  • पश्चिम बंगाल की चारों सीटों पर TMC प्रत्याशियों का दबदबा चल रहा है।
  • पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी ने जीत ली है।
  • बिहार के रुपौली में कड़ा मुकाबला, बीमा भारती तीसरे स्थान पर खिसकीं।
  • तमिलनाडु की विक्रवंडी विधानसभा सीट पर DMK आगे चल रही है।

अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा आगे: मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट (Live Amarwada By Election Result) पर भाजपा को बहुत बड़ा झटका लगा सकता है। अब तक आगे चल रहे भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह पीछे हो गई हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के धीरन शाह से है। कांग्रेस प्रत्याशी 6 हजार वोट से आगे है।

West Bengal Upchunav Result Live: पश्चिम बंगाल की चारों सीटों (रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बागदा और माणिकताला) पर टीएमसी आगे चल रही है। भाजपा, कांग्रेस और वामदलों की हार लगभग तय मानी जा रही है।

Punjab, Jalandhar West Upchunav Result Live: आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने एक तरफा जीत हासिल की है। 11 राउंड की मतगणना तक मोहिंदर भगत को 46,064 मत मिले थे। वहीं, कांग्रेस की प्रत्याशी सुरिंदर कौर को 14,668 और भाजपा के शीतल अंगुराल को 15,393 मत मिले थे। चुनाव आयोग ने यहां परिणाम घोषित कर दिया है।

13 सीटों के रुझान, जानिए कहां कौन-सा दल आगे

राज्य BJP कांग्रेस TMC अन्य
मध्यप्रदेश 1
हिमाचल 1 2
उत्तराखंड 2
प. बंगाल 4
पंजाब AAP
बिहार JDU
तमिलनाडू DMK

 

Himachal Up Chunav Result LIVE: हिमाचल प्रदेश में तीन सीटों (देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर ) में से दो के परिणाम आ गए हैं। देहरा सीट पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं, हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा जीत गए हैं। नालागढ़ में कांग्रेस आगे है।

Bihar Upchunav Result 2024 Live: रुपौली व‍िधानसभा उपचुनाव पर टी20 जैसा मुकाबला देखने को मिल रहा है। ताजा खबर यह है कि अब तक आगे चल रहे जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल पीछे हो गए हैं। पहले स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह हैं और राजद प्रत्याशी बीमा भारती तीसरे नंबर पर चल रही हैं।

Uttarakhand Upchunav Result 2024 Live: उत्तराखंड की मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा सीटों पर गिनती जारी है। ताजा खबर के अनुसार, यहां भाजपा को झटका लग सकता है। दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

naidunia_image

naidunia_image

Assembly By Polls Result: क्या था पिछली बार का परिणाम

  • 13 विधानसभा सीट
  • 3 भाजपा
  • 2 कांग्रेस
  • 8 अन्य दल/प्रत्याशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button