Aaj Ka Rashifal 24 June 2024: इन राशियों का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव से भरा, पत्नी से होगा विवाद, पढ़े आज का राशिफल"/>

Aaj Ka Rashifal 24 June 2024: इन राशियों का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव से भरा, पत्नी से होगा विवाद, पढ़े आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 June 2024: मिथुन राशि के जातकों मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। कर्क राशिवालों कोई फैसला कार्यक्षेत्र में ले सकते हैं, जिसका फायदा आगे प्राप्त होगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं 24 जून का राशिफल।

HIGHLIGHTS

  1. मेष राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा।
  2. कन्या राशि वालें पुराने विवाद में उलझ सकते हैं।
  3. वृश्चिक राशि के जातकों का मन अशांत रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 24 June 2024: पंडित हर्षित शर्मा जी के अनुसार, सोमवार (24 जून, 2024) का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा। चंद्र देव मकर राशि में गोचर करेंगे, जिससे कई राशि वालों को विशेष लाभ होगा। साथ ही कुछ राशि के जातकों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।

 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। नए काम के प्रति ऊर्जा बनी रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। नया वाहन खरीदने का मन बन सकता है। निवेश करना फायदेमंद रहेगा।

 

वृषभ राशि

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। शारीरिक थकान महसूस होगी। काम के बोझ के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। व्यापार में लाभ के योग है। कोई नई साझेदारी हो सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। बीमारी के कारण काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। पत्नी से झगड़ा हो सकता है।

 

कर्क राशि

कर्क राशिवालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कोई निर्णय कार्यक्षेत्र में ले सकते हैं। जिसका फायदा आगे प्राप्त होगा। व्यापार में साझेदारी का योग बन रहा है। आर्थिक तौर से राहत मिलेगी। परिवार में चल रहा मतभेद समाप्त होगा।

 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। घर पर विशेष मेहमान का आगमन होगा। शेयर बाजार में पैसे लगाना अच्छा रहेगा।

 

 

कन्या राशि

पुराने विवादों के कारण परेशान हो सकता है। कोर्ट-कचहरी की विवाद में शत्रु हावी हो सकते हैं। व्यवसाय में पार्टनर के साथ संबंध बेहतर रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

 

तुला राशि

तुला राशिवालों का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। काम की अधिकता रहेगी। कार्यस्थल पर अधिकारी से विवाद हो सकता है। व्यापार में बड़ा घाटा हो सकता है। मौसमी बीमारियों से खुद का बचाव करें।

 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। काम के चलते बाहर जाना पड़ सकता है। वाहन का उपयोग संभलकर करें। कोई नया काम व्यवसाय में मिल सकता है।

 

धनु राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खुशखबरी मिलेगी। बिजनेस में आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

 

 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बातों को इग्नोर करना अच्छा रहेगा। प्रियतम के व्यवहार दुख पहुंच सकता है। व्यापार में पार्टनर धोखा दे सकता है। पारिवारिक विवाद से खुद को दूर रखें।

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य को परेशान रहेंगे। साथ ही घरवालों का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। कोई बड़ा लाभ प्राप्त होने के योग नहीं है। किसी को पैसा उधार देना नुकसानदायक होगा।

 

मीन राशि

मीन राशि वालों का दिन सुख रहेगा। कहीं से धन प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में नया अनुबंध होगा। आय के स्त्रोत प्राप्त होंगे। बच्चों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button