Aaj Ka Rashifal 03 June 2024: व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं, परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे"/>

Aaj Ka Rashifal 03 June 2024: व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं, परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे

HIGHLIGHTS

  1. मेष – आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा।
  2. वृषभ – आज आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे।
  3. मिथुन – आज के दिन परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 03 June 2024: आज दिनांक 3 जून 2024, सोमवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत वैशाख, मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ, तिथि द्वादशी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप खुद को बेकार के कामों में उलझा हुआ पाएंगे। आपकी सेहत खराब हो सकती है। आपको व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे। संपत्ति से जुड़े विवाद सामने आएंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

 

Aaj Ka Rashifal: वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी खास बात को लेकर आज आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आज व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें। व्यापार में बड़ा जोखिम न लें। पत्नी से मतभेद हो सकता है। भाई या भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

 

 

Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपकी सेहत ठीक रहेगी। व्यापार में आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। आज आप कोई नया वाहन, मकान आदि खरीद सकते हैं।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए काफी सकारात्मक रहेगा। किसी खास काम से आप शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में आपको जीत मिलेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कोई भी बड़ा फैसला परिवार के हित में होगा।

 

 

Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। आपको स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। आपको अपने बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो रुकावटें आएंगी। परिवार में लोग आपका विरोध कर सकते हैं।

 

 

Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। आपके मन में कोई अज्ञात भय बना रहेगा। परिवार में आपके किसी करीबी की तबीयत खराब हो सकती है। आपको व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है। आप अपने किसी करीबी के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। परिवार में माहौल आपके विरुद्ध रहेगा।

 

 

Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिससे आपको खुशी मिलेगी। कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। आप कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाने की प्लानिंग बना सकते हैं।

 

 

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा। जिस काम के बारे में आप काफी समय से सोच रहे हैं, वह किसी खास व्यक्ति के माध्यम से पूरा हो जाएगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। नई कार्ययोजना बनेगी। परिवार में प्रियजनों का सहयोग मिलेगा।

 

 

Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप किसी बेकार की उलझन में फंस सकते हैं। आप किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आज आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार में बाधा आएगी। किसी अनजान व्यक्ति को बड़ी रकम उधार न दें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

 

 

Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। आज आपको अपने किसी प्रिय व्यक्ति से दुखद समाचार मिलेगा। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। लंबी यात्रा आदि करने से बचें। आज व्यवसाय में बड़ा जोखिम न लें। आज अपना कार्य क्षेत्र बदलने से आपको कोई लाभ नहीं होगा। परिवार के साथ मतभेद बढ़ेगा।

 

 

Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा। आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में किसी खास व्यक्ति के जरिए आपको कोई बड़ी डील या बड़ी नौकरी मिल सकती है। परिवार में मांगलिक आयोजन होंगे। कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप अपने जीवन का कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में दिखाई देगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार में आपको भारी मुनाफा होगा। रुका हुआ पैसा मिलेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button