Aaj Ka Rashifal 25 May 2024: रुका हुआ पुराना कार्य आज पूरा होगा, सावधानी रखें, दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं"/>

Aaj Ka Rashifal 25 May 2024: रुका हुआ पुराना कार्य आज पूरा होगा, सावधानी रखें, दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं

HIGHLIGHTS

  1. मेष – आज का दिन आपका उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।
  2. वृषभ – आज का दिन आपका अच्छा रहेगा।
  3. मिथुन – आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 25 May 2024: आज दिनांक 25 मई 2024, शनिवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत वैशाख, मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ, तिथि द्वितीया है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल।

 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। कोई पुराना पारिवारिक विवाद सामने आएगा, जिसके कारण परिवार में मानसिक तनाव की स्थिति बनेगी। कारोबार में दिक्कतें आएंगी।

 

Aaj Ka Rashifal: वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

 

 

आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर हैं। आज आप कोई पुराना काम छोड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप कपड़े, आभूषण आदि खरीद सकते हैं। परिवार में शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

 

 

Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराने सभी लंबित कार्य आज पूरे हो जाएंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी खास व्यक्ति के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन बहुत खूबसूरत रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। किसी खास व्यक्ति के संपर्क से आपको कोई बढ़िया नौकरी मिल सकती है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वाद-विवाद से दूर रहें।

 

 

Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप शारीरिक रूप से काफी कमजोर महसूस करेंगे। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आपके बिजनेस पार्टनर आपको बड़ा धोखा दे सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन आदि चलाते समय सावधान रहें। किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है। पति के साथ मतभेद दूर होंगे।

 

 

Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

 

आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। आज आपका मन परेशान रहेगा। कामकाज में भावुकता में या जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें, अन्यथा आज परिणाम आपके लिए अच्छा नहीं होगा। किसी एक व्यक्ति को बड़ी रकम देने से आपको कोई फायदा नहीं होगा।

 

 

Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

 

आज काम पूरे न होने से मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। इस समय आपको व्यापार में भी गिरावट महसूस होगी। परिवार में कोई अप्रिय घटना भी घट सकती है। पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है।

 

 

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

 

आज आपको अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक परेशानी होगी। मौसम के कारण आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आज व्यापार में बड़ा निवेश न करें। किसी बात को लेकर काफी उलझन का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

 

आज कोई नया काम या व्यवसायिक सहयोग शुरू न करें। आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें।

 

 

Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

 

आज आप बाहर घूमने जा सकते हैं। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में पुराने सहकर्मियों से धोखा मिल सकता है, रुकावटें आएंगी। किया हुआ काम बिगड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

 

 

Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

 

आज आपको अपने बोलने के तरीके पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी काम के सिलसिले में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पत्नी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपके किसी खास की तबीयत खराब हो सकती है। आपको आज अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए, नहीं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। कोई बड़ी नौकरी छूट सकती है। परिवार में मतभेद हो सकता है जिससे मन परेशान रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button