Aaj Ka Rashifal 16 May 2024: पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, किसी षड्यंत्र का आप शिकार बन सकते हैं"/>

Aaj Ka Rashifal 16 May 2024: पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, किसी षड्यंत्र का आप शिकार बन सकते हैं

HIGHLIGHTS

  1. मेष – आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा।
  2. वृषभ – आज के दिन आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे।
  3. मिथुन – आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

 Aaj Ka Rashifal 16 May 2024: आज दिनांक 16 मई 2024, गुरुवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत वैशाख, मास पूर्णिमांत वैशाख, तिथि नवमी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आपका दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। आप अनावश्यक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आपकी सेहत खराब हो सकती है। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे। संपत्ति संबंधी विवाद सामने आएंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

Aaj Ka Rashifal: वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी खास बात को लेकर आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में आज कोई नया काम शुरू न करें। व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। पत्नी से मतभेद हो सकता है। भाई-बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में शुभ कार्य होगा। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। लंबे समय से रूके हुए काम पूरे होंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए बेहद खूबसूरत रहेगा। आप किसी खास काम से शहर से बाहर जा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में आपकी जीत होगी। कारोबार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज परिवार में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। पत्नी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। आपको स्वास्थ्य में गिरावट का अनुभव होगा। आपको अपने बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो रुकावटें आ सकती हैं। परिवार के लोग आपके विरोध में आ सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका मन परेशान रहेगा. आपके मन में कोई अज्ञात भय बना रहेगा। परिवार में किसी प्रियजन का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपको बिजनेस में घाटा उठाना पड़ सकता है। किसी प्रियजन के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार में माहौल आपके विरुद्ध रहेगा।

Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है, जिससे आप खुश हो जाएंगे। आपके सभी रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। किसी खास व्यक्ति के साथ समय बिताएंगे। कारोबार में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा। जिस काम के बारे में आप काफी समय से सोच रहे हैं, वह आज किसी खास व्यक्ति के माध्यम से पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। प्रियजनों के लाभ के लिए कोई नई कार्ययोजना बनेगी। आपको सहयोग मिलेगा।

Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप किसी बेकार की उलझन में फंस सकते हैं। आप किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। विरोधी गुट सक्रिय रहेंगे। आज आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार में रुकावटें आएंगी। अनजान लोगों को बड़ी रकम उधार न दें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका मन परेशान रहेगा। आज आपको किसी प्रियजन से दुखद समाचार मिलेगा। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। आज बिजनेस में बड़ा जोखिम न लें। कार्यस्थल में बदलाव आज आपके लिए उपयुक्त नहीं रहेगा। परिवार के लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। अपमान सहना पड़ेगा।

Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। व्यापार जगत में किसी खास व्यक्ति के माध्यम से आपको कोई बड़ी डील या बड़ा काम मिल सकता है। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप अपने जीवन का कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जिसका फायदा आपको भविष्य में दिखाई देगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहें। आपको व्यापार में बढ़िया मुनाफा मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button