Aaj Ka Rashifal 13 May 2024: परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी"/>

Aaj Ka Rashifal 13 May 2024: परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी

HIGHLIGHTS

  1. मेष – आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है।
  2. वृषभ – आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा।
  3. मिथुन – आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 13 May 2024: आज दिनांक 13 मई 2024, सोमवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत वैशाख, मास पूर्णिमांत वैशाख, तिथि षष्ठी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल।

 
 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग न करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। व्यापार किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। आज परिवार मतभेद बढ़ सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

 

Aaj Ka Rashifal: वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

 

 

आज का दिन अनावश्यक भागदौड़ से भरा रहेगा। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार में कोई बड़ी डील छूट सकती है। परिवार में किसी प्रियजन के बारे में दुखद समाचार मिलेगा। पत्नी के साथ अच्छा समय बिताने का प्रयास करें। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।

 

 

Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराने सभी लंबित काम आज पूरे हो जाएंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में आपको किसी से मदद मिलने की संभावना है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। साझेदारी के व्यवसाय में आप कोई बढ़िया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में आय का नया स्रोत बनेगा। मेहमानों का आगमन होगा, पारिवारिक मतभेद दूर होंगे।

 

 

Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

 

आज का दिन परेशानियों भरा हो सकता है। आप व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। आपके ऊपर कुछ झूठे आरोप लग सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप कमजोर महसूस कर सकते हैं। व्यापार जगत में आप अपने किसी करीबी को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आज बदलाव करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा।

 

 

Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

 

आज आप अपने किसी करीबी के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार से बड़ा झगड़ा हो सकता है। आपको स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। आपकी पत्नी की सेहत खराब हो सकती है। आपके बिजनेस पार्टनर से आपको धोखा मिल सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होगा।

 

 

Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

 

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी और अच्छा समय बिताएंगे। सेहत में लाभ होगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आप पत्नी और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

 

 

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

 

आज का दिन आपके लिए सफलताओं से भरा रहेगा। अगर आप नौकरी आदि पाने का प्रयास कर रहे हैं, तो आज आप सफल होंगे। व्यापार में लाभ होगा। परिवार में माता-पिता को स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें। आज आप कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

 

 

Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

 

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं के कारण मन परेशान रह सकता है। व्यावसायिक सहयोगियों के कारण कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। व्यापार में आपको घाटा उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद की स्थिति बनेगी।

 

 

Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

 

आज आपका दिन परेशानियों भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी से अप्रिय समाचार सुनने को मिलेगा। आपको व्यापार आदि में घाटा उठाना पड़ सकता है। यदि आप लंबी यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन आदि का प्रयोग सावधानी से करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें।

 

 

Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

 

आज का दिन आपके लिए बेहद सकारात्मक रहेगा। कोर्ट-कचहरी में आपकी जीत होगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। कोई नया काम शुरू कर पाएंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

 

आज आप नए काम शुरू करेंगे। किसी विशेष व्यक्ति के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने माता-पिता और परिवार के साथ किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज आप कोई प्राॅपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

पत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button