Aaj Ka Rashifal 20 Feb 2024: आज भावुकता में कोई भी फैसला ना लें, वाहन संभलकर चलाएं"/> Aaj Ka Rashifal 20 Feb 2024: आज भावुकता में कोई भी फैसला ना लें, वाहन संभलकर चलाएं"/>

Aaj Ka Rashifal 20 Feb 2024: आज भावुकता में कोई भी फैसला ना लें, वाहन संभलकर चलाएं

HIGHLIGHTS

  1. मेष: परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।
  2. वृषभ: व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।
  3. मिथुन: परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे।

Aaj Ka Rashifal 20 Feb 2024: आज दिनांक 20 फरवरी 2024, मंगलवार को विक्रम सम्वत 2080, मास अमांत, मास पूर्णिमांत और तिथि एकादशी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज परिवार के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ने आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन बहुत अहम है। परिवार और बच्चों के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज किसी बड़े कार्य की योजना बनेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन अच्छा है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

सिंह राशि वाले आज शारीरिक तौर से खुद को काफी कमजोर महसूस करेंगे। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। हाथ आया हुआ काम निकाल सकता है। व्यापार व्यवसाय में आपके पार्टनर बड़ा धोखा दे सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज वाहन चलाने में सावधानी रखें। दुर्घटना की आशंका है। मन अशांत रहेगा। भावुकता या जल्दबाजी में कोई भी फैसला न करें। अन्यया नौकरी या बिजनेस में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज अपने परिचित व्यक्ति के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपकी यात्रा मंगलमय होगी। जिस उद्देश्य के लिए आप जा रहे हैं, वह सफल होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से वह कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने परिचित से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद विवाद में फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप कुछ बातों को लेकर व्यर्थ चिंतित और परेशान रह सकते हैं। संतान को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्र सहयोगियों से आर्थिक सहयोग मिलेगा परिवार में लोगों से संबंध मधुर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कोई नया बड़ा कार्य मिल सकता है। बड़ी डील पार्टनरशिप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य की योग बनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button