New WFI Chief Sanjay Singh: संजय सिंह बने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष, अनीता श्योराण को हराया"/>

New WFI Chief Sanjay Singh: संजय सिंह बने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष, अनीता श्योराण को हराया

WFI Chief Sanjay Singh: पूर्व डब्लूएफआई प्रमुख बृज भूषण सिंह के सहयोगी संजय सिंह को भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया।

एएनआई, नई दिल्ली। New WFI Chief Sanjay Singh: संजय सिंह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष का चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अनीता श्योराण को हराया। संजय पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के करीबी माने जाते हैं। बृजभूषण ने दावा किया था कि WFI के अगले अध्यक्ष संजय सिंह बनेंगे।

 

संजय सिंह को कुश्ती से काफी लगाव है। फिलहाल वो वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा कुश्ती संघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव हैं। वह संघ की कार्य समिति में भी शामिल रहे। संजय भारतीय कुश्ती संघ का नेतृत्व करने के लिए विदेश भी जा चुके हैं। पूर्वांचल की महिला पहलवानों को आगे लाने में उनकी बड़ी भूमिका है।

 

वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं

संजय सिंह उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के रहने वाले हैं। वह डेढ़ दशक से ज्यादा समय से कुश्ती संघ से जुड़े हैं। बृजभूषण के काफी करीबी माने जाते हैं। वाराणसी कुश्ती संघ के 2008 से जिला अध्यक्ष हैं। संजय 2009 में प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए थे।

अनीता श्योराण कौन हैं?

अनीता को बृजभूषण शरण का विरोधी माना जाता है। वह हरियाणा के भवानी जिले की मूल निवासी हैं। श्योराण पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण के खिलाफ प्रमुख गवाह है। उन्होंने 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। यदि अनीता चुनाव जीत जाती तो पहली महिला पहलवान होती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button