Dunki Release: ‘डंकी’ के फर्स्ट शो बाद लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन, एक बार फिर छा गए शाहरुख"/>

Dunki Release: ‘डंकी’ के फर्स्ट शो बाद लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन, एक बार फिर छा गए शाहरुख

HIGHLIGHTS

  1. साल 2023 में शाहरुख की दो फिल्में ‘पठान’ और ‘जवान’ रिलीज हुई हैं।
  2. शाहरुख खान का कई फीट ऊंचा पोस्टर फैंस ने थिएटर के बाहर लगाया।
  3. रिलीज होते ही शाहरुख की इस फिल्म ने कमाल कर दिया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Dunki Release: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लिए यह साल काफी लकी रहा है। इस साल उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। साल 2023 में शाहरुख की दो फिल्में ‘पठान’ और ‘जवान’ रिलीज हुई है, इन दोनों ही फिल्मों को लोगों का जमकर प्यार मिला है। साथ ही इन फिल्मों ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई की। यह साल खत्म होने से पहले शाहरुख ने फैंस को एक और तोहफा दिया है। फिल्म डंकी के साथ वे तीसरी बार बिग स्क्रीन पर लौट चुके हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘डंकी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

शाहरुख के पोस्टर के साथ मनाया जश्न

रिलीज होते ही शाहरुख खान की इस फिल्म ने कमाल कर दिया है। लोगों में ‘डंकी’ को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले भी लोगों की एक्साइटमेंट देखते हुए ओनर्स ने फिल्म के शोज को जल्दी शुरू करने का निर्णय लिया था। मुंबई के सिनेमाघरों में ‘डंकी’ फिल्म के अर्ली मॉर्निंग शोज रखे गए हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि डंकी के फर्स्ट शो के बाद लोगों ने खूब जश्न मनाया। वीडियो मुंबई के बांद्रा में स्थित थिएटर गेटी गैलेक्सी का है। इस वीडियो में सुबह-सुबह फर्स्ट डे फर्स्ट शो से पहले शाहरुख खान का कई फीट ऊंचा पोस्टर फैंस ने थिएटर के बाहर लगाया। इस पर डंकी लिखा हुआ था।

थिएटर से बाहर निकलकर जाहिर की खुशी

शाहरुख के इस पोस्ट के साथ फैंस ने खूब जश्न मनाया। उन्होंने किंग खान की ‘डंकी’ के रिलीज डे को एक सेलिब्रेशन के तौर पर मनाया। थिएटर के बाहर कई फैंस ने जमकर डांस किया और खूब धूम-धड़ाका किया। बता दें कि शाहरुख की ये फिल्म प्रभास की फिल्म ‘सालार’ से एक दिन पहले रिलीज हुई है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों का क्लैश देखने को मिलेगा। डंकी फिल्म से शाहरुख खान के साथ पहली बार तापसी पन्नू की जोड़ी दिखाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button