Bigg Boss 17: आरोपों के बीच एक-दूजे संग रोमांस फरमाते नजर आए मुनव्वर-आयशा, दर्शक हुए कन्फ्यूज"/>

Bigg Boss 17: आरोपों के बीच एक-दूजे संग रोमांस फरमाते नजर आए मुनव्वर-आयशा, दर्शक हुए कन्फ्यूज

भरपूर मनोरंजन के साथ आज के एपिसोड में इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया देखने को मिलेगी। इसी के साथ मुनव्वर और आयशा का रोमांटिक एंगल भी दिखाई देगा।

HIGHLIGHTS

  1. आयशा खान ने मुनव्वर की डबल डेटिंग को लेकर कई खुलासे किए हैं।
  2. बिग बॉस में आयशा की एंट्री से मुनव्वर काफी हैरान हुए हैं।
  3. अब लग रहा है, दोनों के बीच सब कुछ ठीक है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बाॅस 17 में इन दिनों मुनव्वर फारुकी की पर्सनल लाइफ इस समय काफी सुर्खियां बटोर रही है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आयशा खान ने मुनव्वर की डबल डेटिंग को लेकर कई खुलासे किए हैं। बिग बॉस में आयशा की एंट्री से मुनव्वर काफी हैरान हुए हैं। उन्होंने कई बार आयशा से माफी मांगी है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे, शो के कुछ वीडियोज देखकर लग रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को मुनव्वर और आयशा के बीच दोस्ती के साथ-साथ रोमांस भी देखने को मिल रहा है।

 
 

आरोपों के बाद रोमांटिक एंगल

अपकमिंग एपिसोड दर्शकों के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है। भरपूर मनोरंजन के साथ आज के एपिसोड में इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया देखने को मिलेगी। इसी के साथ मुनव्वर फारुकी और आयशा का रोमांटिक एंगल भी दिखाई देगा। इसे देख दर्शकों के साथ-साथ घरवाले भी काफी कन्फ्यूज हो रहे हैं। बता दें कि आयशा ने मुनव्वर को उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि वे मुनव्वर को कभी माफ नहीं करेंगी। लेकिन अब लग रहा है, दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। सामने आए प्रोमो में देखा जा सकता है कि आयशा, मुनव्वर को कपड़े पसंद करने में मदद करती हैं। वे उन्हें व्हाइट शर्ट पहनने के लिए कहती हैं।

 

 

दर्शक और कंटेस्टेंट हुए कन्फ्यूज

 

इसके बाद गार्डन एरिया में भी दोनों को इशारों-इशारों में बात करते देखा गया है। इतना ही नहीं, दोनों चिड़िया उड़ गेम भी खेलते हैं। मुनव्वर और आयशा की अचानक इस तरह बाॅन्डिंग देख हैरान हो रहे हैं। ऐश्वर्या ने दोनों की बॉन्डिंग को फेक भी बताया है। वे नील से कहती हैं, मेरे को तो बहुत एक्टिंग लग रही है, मुनव्वर की साइड से। तुम लुक्स भी दे रहे हो। उसने जो सफेद शर्ट वाला बोला, तो तुम पहनकर भी जा रहे हो और दिखा रहे हो वैसे हीरो वाले स्टाइल में। क्यों इतना फेक। लोग इतने बेवकूफ नहीं हैं, जितना तुम समझ रहे हो।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button