IND Vs NZ Semi Final 2023: भारतीय खिलाड़ियों ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, कोहली-श्रेयस और शमी का धमाका"/>

IND Vs NZ Semi Final 2023: भारतीय खिलाड़ियों ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, कोहली-श्रेयस और शमी का धमाका

World Cup 2023 IND Vs NZ: भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए। जवाब में ब्लैक कैप्स 327 रन पर आउट हो गई।

HIGHLIGHTS

  1. विश्व चैंपियन बनने से एक कदम दूर भारत
  2. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराया
  3. विराट, श्रेयस, रोहित और शमी ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

खेल डेस्क, नई दिल्ली। World Cup 2023 IND vs NZ: टीम इंडिया विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंच गई। भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया। इसके साथ टीम चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए। जवाब में ब्लैक कैप्स 327 रन पर आउट हो गई। इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने 10 बड़े रिकॉर्ड बना डाले हैं। आइए एक नजर डालते हैं-

 

1. विराट कोहली वनडे क्रिकेट में शतकों का अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर (49) के नाम ये रिकॉर्ड था।

 

2. विराट कोहली इस विश्व कप में अब तक 711 रन बना चुके हैं। यह किसी एक वर्ल्ड कप एडिशन में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए सबसे अधिक रन है। इससे पहले सचिन ने 2003 विश्व कप में 673 रन बनाए थे।

3. विराट कोहली विश्व कप के एक एडिशन में सर्वाधिक 8 पचास प्लस स्कोर बनाने पहले पहले बैट्समैन बन गए हैं। इससे पहले सचिन ने 2003 और बांग्लादेश के खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने 2019 विश्व कप में 7-7 अर्धशतक प्लस+ बनाए थे।

4. रोहित शर्मा ने इस मैच में चार छक्के लगाए। वह विश्व कप में सर्वाधिक 51 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल (49) के नाम था। इस टूर्नामेंट में रोहित फिलहाल 28 छक्के जड़ चुके हैं।

 
 

5. रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच इस साल वनडे में 14 बार पचास प्लस स्कोर की ओपनिंग साझेदारी हुई है। यह एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक है।

6. श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 67 गेंदों में शतक जड़ा। विश्व कप के सेमीफाइनल में सबसे तेज सेंचुरी है। पिछला सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम था। उन्होंने 2007 विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 72 गेदों में शतक ठोका था।

 

7. विश्व कप के इतिहास के नॉकआउट मुकाबले में भारत का 397 रन सबसे अधिक है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2015 वर्ल्ड कप के क्वार्टरफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ 393 रन बनाए थे।

8. मोहम्मद शमी ने इस मैच में 57/7 विकेट लिए। यह वनडे में किसी भारतीय गेंदबाज की बेस्ट परफॉर्मेंस है। साथ ही उन्होंने 17 इनिंग में सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं, विश्व कप के एक एडिशन में सबसे अधिक 23* विकेट लेने वाले भारतीय बॉलर बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button