Aaj Ka Rashifal October 27 2023: आज इन राशि वालों पर पड़ेगा चंद्रग्रहण का असर, हनुमानजी की कृपा बचाएगी"/>

Aaj Ka Rashifal October 27 2023: आज इन राशि वालों पर पड़ेगा चंद्रग्रहण का असर, हनुमानजी की कृपा बचाएगी

Rashifal Today October 27 2023: कुंभ राशि वालों के लिए हनुमान जी की उपासना विशेष रूप से फलदायी होगी।

HIGHLIGHTS

  1. मेष: जोखिम भरे कार्य न करें।
  2. कर्क: निकट भविष्य में भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी।
  3. सिंह: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Rashifal Today: आज का मेष राशिफल: खण्डग्रास चंद्र ग्रहण आपकी राशि पर है जिस कारण निकट भविष्य में व्यर्थ का तनाव मिल सकता है। जोखिम भरे कार्य न करें।

 
 

आज का वृषभ राशिफल Taurus Horoscope Today

आपकी राशि पर ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक मामलों में नुकसान मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। जोखिम भरे कार्य न करें।

आज का मिथुन राशिफल Gemini Horoscope Today

चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपको आर्थिक लाभ निकट भविष्य में देगा। नई नौकरी, नया व्यापार या नए अनुबंध का लाभ होगा।

आज का कर्क राशिफल Cancer Horoscope Today

खण्डग्रास चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपको सुख देने वाला है। निकट भविष्य में भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी फिर भी विलासिता से बचें।

आज का सिंह राशिफल Leo Horoscope Today

खण्डग्रास चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपको आर्थिक रूप से प्राप्त होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।

आज का कन्या राशिफल Virgo Horoscope Today

आपको यह ग्रहण धन हानि दे सकता है। जिस कारण रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें और न ही रिश्वत दे न लें।

आज का तुला राशिफल Libra Horoscope Today

भावुकता में नियंत्रण रखें। ग्रहण आपको अपयश दे सकता है। दात्पत्य जीवन के लिए यह ग्रहण उत्तम है।

आज का वृश्चिक राशिफल Scorpio Horoscope Today

आपके लिए ग्रहण कष्टकारी है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। झगड़ा-विवाद से बचें। मादक वस्तुओं का प्रयोग न करें।

आज का धनु राशिफल Sagittarius Horoscope Today

खण्डग्रास चंद्र ग्रहण का प्रभाव निजी जीवन पर पड़ेगा। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। किसी अन्य सहयोग या महिला मित्र से पीड़ा मिल सकती है।

आज का मकर राशिफल Capricorn Horoscope Today

आपके लिए यह ग्रहण सामान्य सुख देने वाला है। संतान के दायित्व की पूर्ति कराएगा। चली आ रही परेशानी में लाभ देगा।

आज का कुंभ राशिफल Aquarius Horoscope Today

यह ग्रहण आपको तनाव देगा। संयम रखें। हनुमान जी की उपासना आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होगी।

आज का मीन राशिफल Pisces Horoscope Today

ग्रहण गलत संगत, गलत निर्णय शारीरिक और मानसिक पीड़ा दे सकता है। माता-पिता का सम्मान करना आपके हित में होगा।

 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button