रणबीर कपूर को ED ने भेजा समन, महादेव-बेटिंग एप केस में नाम आया सामने

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को ED ने समन भेजा है। रणबीर को ED ने 6 अक्टूबर को बुलाया है। उनका नाम महादेव बेटिंग एप केस में सामने आ रहा है।

HIGHLIGHTS

  1. रणबीर कपूर को ED ने समन भेजा।
  2. ED ने 6 अक्टूबर को बुलाया है।
  3. महादेव बेटिंग एप केस में नाम सामने आया।

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को ED ने समन भेजा है। रणबीर को ED ने 6 अक्टूबर को बुलाया है। उनका नाम महादेव बेटिंग एप केस में सामने आ रहा है। महादेव बेटिंग एप में उनका नाम सामने आने के बाद अब उनकी मुश्किले बढ़ने वाली हैं।

रणबीर कपूर की बड़ी मुसीबतें

रणबीर कपूर को आखिरी बार 2022 में रिलीज हुई ब्रह्मात्र मूवी में देखा गया था। रणबीर की ब्रह्मात्र मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। वह अभी अपनी नई मूवी एनिमल के लिए चर्चाओं में हैं। रणबीर कपूर स्टारर एनीमल 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। रणबीर कपूर फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। रणबीर कपूर हर सिनेमा प्रेमी के चहेते हैं। महादेव बेटिंग एप में रणबीर कपूर का नाम आने के बाद सनसनी मच गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ईडी ने रणबीर को कपूर को समन भेजा है। ईडी ने 6 अक्टूबर को रणबीर कपूर को पूछताछ के लिए बुलाया है।

ईडी की रडार पर हैं ये सेलेब्स

महादेव बेटिंग एप में बॉलीवुड से रणबीर अकेले नहीं हैं, जिनका नाम सामने आया है। ईडी के रडार पर बॉलीवुड के 15-20 सेलेब्स हैं। अली असगर, विशाल ददलानी, टाइगर श्रॉफ, नेहा कक्कड़, भारती सिंह, एली अवराम, सनी लियोनी, भाग्यश्री, पुल्कित सम्राट, कीर्ति खरबंदा, नुसरत भरूचा और कृष्णा अभिषेक जैसे जाने माने चेहरे ईडी के रडार पर हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button