इस माह के अंत में बुध राशि परिवर्तन कर इन राशियों को पहुंचाएंगे लाभ, मार्च की शुरुआत से ही होगा फायदा

नई दिल्ली. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को फायदा होता है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। 27 फरवरी को बुध देव राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध देव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। बुध देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे और मार्च का महीना बेहद सुखद रहेगा। आइए जानते हैं बुध का कुंभ राशि में प्रवेश किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-

वृष राशि- 

  • इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
  • नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है।
  • आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
  • दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
  • धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क राशि- 

  • धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी।
  • समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 
  • पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
  • निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
  • लेन- देन के लिए समय शुभ है।

सिंह राशि- 

  • इस दौरान आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।
  • गोचर काल में आपको सफलता हासिल होगी।
  • धन आगमन के नए अवसर प्राप्त होंगे।
  • व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। 

धनु राशि- 

  • इस दौरान आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
  • कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा।
  • आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
  • स्वास्थ्य में सुधार होगा।
  • वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button