साल 2023 इन बर्थडेट वालों के जीवन में लाएगा बड़े बदलाव, पढ़ें अंकराशि भविष्यफल 20

नई दिल्ली. मूलांक की गणना में जन्म वर्ष और महीने को नहीं गिना जाता है। इसमें सिर्फ जन्म की तारीख देखी जाती है। यदि यह दो अंकों में है, जैसे 26, तो उसका जोड़ मूलांक 8 होगा।

मूलांक 1– आपके लिए यह साल काफी अच्छा है। मान-सम्मान मिल सकता है। जिनकी शादी नहीं हुई है, उनके विवाह के लिए अनुकूल समय है। आपके लिए पूर्व, उत्तर, पश्चिम दिशा अनुकूल हैं। 1, 2, 3, 5, 7, 9 अनुकूल दिनांक हैं। बेवजह के झगड़ों से बचें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। सफलता हासिल करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। जनवरी, फरवरी, सितंबर, अक्तूबर में सावधान रहने की जरूरत है। आपके लिए अनुकूल रंग सुनहरा और सफेद है। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें।

उपाय- अपने खान-पान में शहद, गुड़, दालचीनी को शामिल करें। ठंडा पानी जरूर पिलाएं। पानी की प्याऊ आदि भी लगा सकते हैं।

मूलांक 2– धर्म-कर्म के काम में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। मन के विचार बदलेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होने की संभावना बन रही है। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। मीडिया, कम्यूनिकेशन में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा साल है। कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेंगे। सरकारी नौकरी वालों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। करियर में तरक्की हो सकती है। उधार देने पर नुकसान हो सकता है। बार-बार नौकरी न बदलें। थोड़ा धैर्य रखें। ध्यान करें। शेयर मार्केट में निवेश करते समय विशेषज्ञ की सलाह लें। अनुकूल दिनांक 1,3,7,9 और प्रतिकूल दिनांक 4,8 हैं।

उपाय- सोमवार को शिव जी के मंदिर जाएं। चांदी की चेन पहनें। गाए को रोटी में चीनी रखकर खिलाएं।

मूलांक 3– यह साल आपके लिए सफलता और तरक्की के अच्छे अवसर लेकर आ रहा है। विदेश जाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह साल अच्छा है। शिक्षा, बैंकिंग, सरकारी नौकरी वालों के लिए यह साल अच्छे परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। अच्छी नौकरी मिलने के आसार हैं। साझेदारी में सावधान रहने की जरूरत है। सेहत का ध्यान रखने की कोशिश करें। धन का नुकसान भी हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। उधार देते समय या निवेश करते समय अच्छे से सोचें। अति उत्साही होने से बचें। आपके लिए अनुकूल दिनांक 1,6,9,2 और प्रतिकूल दिनांक 4,7 हैं।

उपाय-  पीतल के बर्तन का इस्तेमाल करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। काले-सफेद तिल का दान करें।

मूलांक 4– इस वर्ष का जनवरी, फरवरी, मार्च का महीना आपके लिए अच्छा होगा। व्यवसाय और करियर के लिए भी अच्छा है। वेतन वृद्धि की संभावनाएं हैं। नौकरी बदलने के लिए अच्छा समय है। अप्रैल, मई, जून, जुलाई में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सरकारी नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। सेहत की दृष्टि से यह साल ठीक रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। रोज ध्यान करें। ग़ुस्से को काबू में रखें। अंधविश्वास से बचें। किसी को पैसे उधार न दें। रिश्तों के बीच आए फासलों को दूर करें। आपके लिए अनुकूल दिनांक 1,2,5,6,7,9 और प्रतिकूल दिनांक 3,4,8 हैं।

उपाय-  प्रतिदिन गणेशजी की पूजा करें। मंदिर के बाहर कुछ दान करें। इससे कार्य में आ रही रुकावटें दूर होगी।

मूलांक 5– छात्रों के लिए यह वर्ष सफलता का वर्ष है। नए रास्ते पर संघर्ष मिलेंगे। करियर के लिए अच्छा समय है। नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट में निवेश में सावधानी बरतें। उन्नति के अवसर आएंगे। वर्ष के अंत में करियर में नई संभावनाएं बनने की उम्मीद हैं। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। रक्त और त्वचा संबंधित समस्या पर विशेष ध्यान दें। रोज ध्यान करें। निजी और व्यावसायिक जीवन प्रभावित हो सकता है, इसलिए सब्र से काम लें। वैवाहिक जीवन में धैर्य से काम लें। अनुकूल दिनांक 1,3,5,6,8,9 हैं और प्रतिकूल दिनांक 4,7 हैं।

उपाय-  शिवजी की पूजा करें। पक्षियों के लिए दाना और पानी रखें। काले और सफेद तिल का दान करें।

मूलांक 6– धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय और नौकरी के लिए अच्छा साल है। मीडिया, मनोरंजन, निर्माण एवं भूमि से संबंधित व्यवसाय के लिए अच्छा समय है। निजी और व्यावसायिक जीवन में धैर्य से काम लें। बातों में छिपाव न रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है, बहस से बचें। धन संबंधित फै सले सोच-समझ कर लें। फालतू खर्च से बचें। निजी और व्यावसायिक जीवन में धैर्य से काम लें। अनुकूल दिनांक 3,4,5,6,9 हैं और प्रतिकूल दिनांक 1,2,7 हैं।

उपाय-  इत्र का प्रयोग करें। गणेश जी की पूजा करें। जीवन साथी के साथ अच्छा व्यवहार करें।

मूलांक 7– समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पढ़ाई में मन लगेगा। नौकरी और व्यवसाय के लिए अच्छा साल है। नई संभावनाएं इंतजार कर रही हैं। तरक्की के भी अवसर हैं। आयात-निर्यात, इलेक्ट्रॉनिक, इंटीरियर डिजाइनिंग, सौंदर्य प्रसाधन-जैसे व्यवसाय में उज्ज्वल संभावनाएं हैं। पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। आपसी समझदारी बढ़ेगी। विवाहित लोगों के लिए अच्छा साल है। व्यावसायिक जीवन में धैर्य से काम लें। ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। अनुकूल दिनांक 1,2,4,5, हैं और प्रतिकूल दिनांक 3,6,9,8 हैं।

उपाय- गणेश जी की पूजा करें। पूर्णमासी का व्रत रखें। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। रोज ध्यान करें।

मूलांक 8– खनन, कृषि, भूमि संबंधित, लोहा, मशीनरी से जुड़ा कार्य करने वालों को यह साल सफलता देगा। चिकित्सा, सर्जरी से जुड़े लोगों के लिए भी यह साल अच्छा है, पर जोखिम लेने से बचें। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह वर्ष अच्छा रहेगा। शनि और केतु की वजह से पूरे वर्ष तबीयत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में तनाव रह सकता है। इस वर्ष अपने जीवन साथी के साथ विश्वास का रिश्ता जरूर बनाएं। गलत काम और लत में न पड़ें। जल्दबाजी में कुछ न करें। अनुकूल दिनांक 2,3,5,6 हैं और प्रतिकूल दिनांक 1,4,7,8,9 हैं।

उपाय ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करें। लोहे का छल्ला बीच वाली उंगली में पहनें। काले-सफेद कंबल का दान करें।

मूलांक 9– नए वर्ष में 09 मूलांक वालों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन मेहनत और लगन से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना भी बन रही है। राजनीति, मानव संसाधन, वकालत का काम करने वालों को अच्छे परिणाम मिलने की पूरी-पूरी संभावना है। साल में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वर्ष की शुरुआत में सेहत से संबंधित समस्या हो सकती है। सेहत संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। ग़ुस्सा ज्यादा आएगा, उस पर काबू रखें। रिश्तों में धैर्य बनाए रखने की कोशिश करें। निजी और व्यावसायिक जीवन में धैर्य से काम लें। बिना सोचे-समझे किसी भी प्रकार का फै सला न लें। वाद-विवाद से बचने की हर संभव कोशिश करें। आपके लिए अनुकूल दिनांक 1,2,3,4,5,6,9 हैं और प्रतिकूल दिनांक 7,8 हैं। इनमें सावधानी बरतें।

उपाय – ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। कड़वा न बोलें। स्त्री का सम्मान करें।

Related Articles

Back to top button