Other Newsछत्तीसगढ़
राजधानी में आज रहेगी पानी की किल्लत इन जगहों पर नहीं होगी पानी की सप्लाई
रायपुर
रायपुर में आज लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी मिली हा कि आज पुरे शहर में निगम के नलों में पानी नहीं आया है। जिसके कारण सुबह से ही शहर में जल संकट छाया हुआ है
दरअसल, विद्युत पोल के गिरने से इंटेक वेल शुरू नहीं हो पाया है। बताया गया कि वाहन की टक्कर से विद्युत पोल गिर गया है। जिस वजह से शहर की 41 में 34 टंकियों में पानी नहीं भर पाया।
इस वजह से एक वाहन चालक की गलती से पूरे शहर को पानी नहीं मिला पाया। वहीं अधिकारियों का कहना है कि शाम तक ही जलापूर्ति हो पाएगी।


