छत्तीसगढ़

RAM MANDIR DONATION SCAM : राम मंदिर की 200 किलो चांदी कहां गई?

रायपुर। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब सिंधी समाज ने 2021 में दान की गई 200 किलो चांदी की ईंटों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। समाज का दावा है कि इतनी बड़ी भेंट देने के बावजूद आज तक न कोई आधिकारिक रसीद मिली और न ही चांदी के उपयोग की जानकारी दी गई

विश्व सिंधी सेवा संगम के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजू मनवानी का कहना है कि 2021 में 200 किलो चांदी की ईंटें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को सौंपी गई थीं। उस दौरान की तस्वीरें भी उनके पास मौजूद हैं।

समाज का आरोप है कि शुरुआत में कहा गया था कि चांदी की जांच के बाद रसीद जारी की जाएगी, लेकिन पांच साल बीतने के बाद भी कोई दस्तावेज नहीं दिया गया। अब समाज इस पूरे मामले की एसआईटी जांच की मांग कर रहा है।

इधर, चढ़ावा विवाद की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए दावे और आरोप सामने आ रहे हैं। कुछ लोगों ने निर्माण कार्य में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया है, जिसकी जांच की मांग तेज हो गई है।

सिंधी समाज ने कहा है कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी देगा। समाज का कहना है कि दान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए ताकि दानदाता को पता रहे कि उसकी भेंट का उपयोग कहां हुआ।

हालांकि, इन दावों की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जानी बाकी है और आधिकारिक जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button