छत्तीसगढ़

1.20 करोड़ की लागत से निर्मित महतारी सदन, महिला योग भवन व जुबा सेंटर का हुआ लोकार्पण

रायपुर। रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत के विजन से 1.20 करोड़ की लागत से विप्र नगर (रायपुरा) में निर्मित महतारी सदन, महिला योग भवन व जुबा सेंटर का रविवार को रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विधायक व पूर्व सांसद सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, सुंदर नगर वार्ड की पार्षद सरिता आकाश दुबे, पश्चिम भाजपा मंडल के सभी अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, मंडल के महामंत्री सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इसके सुचारू प्रबंधन की जिम्मेदारी प्रतिष्ठित संस्था महाराष्ट्र मंडल को सौंपी गई।
अग्रवाल ने कहा कि विधायक मूणत ने कंक्रीट के ढांचे को सामाजिक संवेदनशीलता के साथ जोड़कर एक नया मॉडल प्रस्तुत किया है। मूणत ने कहा कि मेरा स्पष्ट मानना है कि वास्तविक विकास सीमेंट और गगनचुंबी इमारतों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसका सीधा लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े नागरिक को मिलना चाहिए। विप्र नगर का यह प्रोजेक्ट हमारी इसी नीति का परिणाम है। मीनल चौबे ने कहा कि निगम प्रशासन इस पूरे परिसर के सुचारू संचालन, बुनियादी स्वच्छता और प्रबंधन में कार्य हेतु पूरी तरह से कृतसंकल्पित है।

80 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर (कम आय वर्ग) और मध्यम वर्गीय परिवारों के नौनिहालों के लिए कॉन्वेंट की तर्ज पर एक आधुनिक प्ले स्कूल एवं डे-केयर सेंटर स्थापित किया गया है। यहाँ बच्चों को नि:शुल्क अथवा अत्यंत रियायती दरों पर विश्वस्तरीय प्रारंभिक व्यावहारिक व बौद्धिक शिक्षा प्रदान की जाएगी। 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित महिला योग भवन एवं जुंबा सेंटर मातृशक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन के लिए तैयार किया गया है। जो छत्तीसगढ़ का पहला शासकीय सर्वसुविधायुक्त फिटनेस हब है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button