छत्तीसगढ़

KARGIL VIJAY DIWAS : आज ही क्यों मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस? जानिए पूरी कहानी

रायपुर डेस्क। जुलाई यानी कारगिल विजय दिवस। यह दिन सिर्फ भारत की जीत का जश्न नहीं, बल्कि उन वीर जवानों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में दुश्मन को करारा जवाब देते हुए मातृभूमि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

1999 में पाकिस्तान समर्थित घुसपैठियों ने कारगिल की ऊंची चोटियों पर कब्जा करने की कोशिश की थी। भारतीय सेना ने इसके जवाब में ऑपरेशन विजय शुरू किया। करीब 60 दिनों तक चले भीषण युद्ध के बाद 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने कारगिल की चोटियों पर तिरंगा फहरा दिया।

इसी ऐतिहासिक जीत की याद में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। देशभर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है और उनके अदम्य साहस को याद किया जाता है। कारगिल के वीर जवानों को शत-शत नमन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button