छत्तीसगढ़

HALDIA REFINERY FIRE : रिफाइनरी में धमाके के बाद मची भगदड़, 15 लोग झुलसे

रायपुर डेस्क। रिफाइनरी में अचानक हुए धमाके ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया में दहशत फैला दी। मंगलवार तड़के लगी आग में 15 लोग झुलस गए, जबकि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके की आवाज सुनते ही लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह-सुबह जोरदार धमाके के बाद कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैलने लगी। हालात ऐसे बन गए कि आसपास के कई इलाकों में दहशत फैल गई और लोगों ने घर छोड़ना शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंची दमकल और बचाव टीम ने तुरंत राहत अभियान शुरू किया और सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में झुलसे 15 लोगों में से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तमलुक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

प्रारंभिक आशंका है कि पाइपलाइन से नैप्था गैस के रिसाव के कारण विस्फोट हुआ, जिसके बाद भीषण आग लग गई। हालांकि, रिसाव की असली वजह अभी सामने नहीं आई है और जांच जारी है।

रिफाइनरी प्रबंधन ने घटना की जांच शुरू करने की बात कही है। सुरक्षा के मद्देनजर हल्दिया से हावड़ा जाने वाली यात्री ट्रेन को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है। अभी तक किसी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button