छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

CHHATTISGARH : स्टेशन पर किलाबंदी, 316 पकड़े गए, 2.49 लाख जुर्माना

रायपुर। बिना टिकट और गलत टिकट पर सफर करने वालों के खिलाफ रायपुर रेल मंडल ने भाटापारा स्टेशन पर बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। 17 सितंबर को स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और 14 ट्रेनों में एक साथ जांच की गई।

अभियान में कुल 316 लोग नियम तोड़ते पकड़े गए, जिनसे रेलवे ने कुल 2 लाख 49 हजार 275 रुपये जुर्माना वसूला। इनमें 202 यात्री बिना टिकट, 71 गलत टिकट पर और 41 अधिक सामान के साथ पकड़े गए

इसके अलावा 2 लोग अवैध रूप से सामान बेचते भी पकड़े गए। अभियान में कमर्शियल स्टाफ के साथ 25 टिकट चेकर और 4 RPF जवान शामिल रहे। रेलवे के मुताबिक कार्रवाई का उद्देश्य जुर्माना वसूलने के साथ यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करना भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button