छत्तीसगढ़

प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, रायपुर में निकाला पैदल मार्च, पीएम और ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में SIR के मुद्दे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को राजधानी समेत प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। रायपुर में पैदल मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त और प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया। राजीव गांधी की प्रतिमा से कलेक्ट्रेट परिसर तक निकाले गए इस मार्च में प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत विधायक, पूर्व मंत्री और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और FIR दर्ज करने की मांग की गई है। यह प्रदर्शन कांग्रेस के देशव्यापी विरोध कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसमें पार्टी SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

घड़ी चौक पर पुलिस ने रोका मार्च
पैदल मार्च जब घड़ी चौक के पास पहुंचा तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बनी। मौके पर पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

पीएम और मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। कांग्रेस का कहना है कि SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर वह अपना विरोध जारी रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button