छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

CG Breaking : वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 102 अधिकारियों के तबादला…यहां देखें लिस्ट..!!

रायपुर: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े पैमाने में तबादले हुए हैं। राज्य सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के 102 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं  इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत वनक्षेत्रपालों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

102 अधिकारियों के तबादले

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि,प्रशासनिक दृष्टिकोण से अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इस फैसले के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जगहों पर जिम्मेदारी संभालनी होगी।

सीएम साय के अनुमोदन के बाद जारी हुआ आदेश

जारी आदेश में बताया गया है कि, इन स्थानांतरण और पदस्थापनाओं को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से समन्वय में अनुमोदन प्राप्त है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जे.पी. पाठक ने राज्यपाल के नाम से यह आदेश जारी किया है। विभाग की ओर से 102 अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापना से जुड़ा आदेश जारी किया गया है। अधिकारियों के नाम और उन्हें कहां पदस्थ किया गया है, इसकी जानकारी आधिकारिक तबादला सूची में देखी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button